4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने 330 नग नशीला इंजेक्शन पकड़ा

आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां बरामद

less than 1 minute read
Google source verification
Police caught 330 nos of injection

पुलिस ने 330 नग नशीला इंजेक्शन पकड़ा

शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुसार जिले की पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत 29 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सौरभ श्रीवास्तव उर्फ अमन, भूपेन्द्र प्रजापति, मृगेन्द्र सिंह बरगाही, शारदा प्रसाद तिवारी एवं अनिल प्रजापति को गिरफ्तार कर 330 नग नशीले इंजेक्शन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ड्रग कंट्रोल अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। उक्त आरोपियों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा नशीली दवा रीवा शहर स्थित विद्याभूषण मेडिकल स्टोर से दवाइंया प्राप्त करना बताया गया। इस पर एसपी अवधेश गोस्वामी ने टीम गठित कर दबिश के लिए रीवा भेजी। जहां आरोपियों की निशानदेही पर विद्याभूषण मेडिकल स्टोर में दबिश देकर मेडिकल स्टोर से 6539 नग नशीली दवाइयांबरामद की। उक्त प्रतिबंधित दवाइयां आरोपियों द्वारा बिना किसी चिकित्सक की पर्ची के नशा करने के उद्देश्य के लिए कई गुना अधिक दाम पर बेची जा रही थी। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक हरिसिंह निवासी गुड़ रोड रीवा एवं राजीव सिंह निवासी गुढ़ चौराहा रीवा के खिलाफ ड्रग कंट्रोल अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी पूरे रीवा शहडोल में नशे की टेबलेट एवं इंजेक्शन की लंबे समय से सप्लाई कर रहे थे।