2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले कट्टे से किया फायर, फिर युवक को बट से मारा, मच गया हड़कंप

पढि़ए साथ में कई और क्राइम की खबरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 22 Jun 2018, 5:13 PM IST

read shahdol crime news

पहले कट्टे से किया फायर, फिर युवक को बट से मारा, मच गया हड़कंप

बारात में कट्टे से फायर, युवक को बट से मारा

शहडोल- गोहपारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारात में फोटो खींचने से बारातियों को मना करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब आरोपी ने कट्टे से हवाई फायर करने के बाद बट से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला।

घटना 20 जून की 1 बजे की बताई जा रही है। पीडि़त विमलेश यादव ने पुलिस को बताया कि रतहर गांव में खाड़ा से बारात आई थी। यहां पर कुछ लोग जबरदस्ती फोटो खींच रहे थे। मना करने पर आरोपी विष्णु ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी विष्णु ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया। बाद में आरोपी ने विमलेश के सिर में कट्टे के बट से वार कर दिया।

-----------------

बूचडख़ाने पहुंचने से पहले मवेशी तस्करों को पकड़ा

शहडोल- देवलोंद ब्यौहारी से होकर गोहपारू के रास्ते से मवेशी तस्कर कोतमा जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोहपारू में घेराबंदी करते हुए दो ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस की ये कार्रवाई बुधवार की देर रात यातायात डीएसपी विलास बाघमारे की है। पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक यूपी 73 ए 5117 और यूपी 73 ए 5617 में मवेशी तस्कर ब्यौहारी से होकर बूचडख़ाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने गोहपारू में घेराबंदी करते हुए दोनों ट्रकों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार एक वाहन से 26 और एक वाहन से 28 मवेशियों को बंधन मुक्त कराया है।

बताया गया कि मवेशी तस्कर मवेशियों को ठसाठस वाहनों में भरकर कोतमा बाजार लेकर जा रहे थे। यहां से मवेशियों को बूचडख़ाना के लिए भेज दिया जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई में डीएसपी यातायात विलास बाघमारे, महेन्द्र बागरी, राजेन्द्र तिवारी, प्रशांत सोनी, राजा, आशीष पटेल, दिव्यप्रकाश और गोहपारू पुलिस की भूमिका रही।
-----------------

दो घरों का ताला तोड़कर चोरी

शहडोल- जिले के दो अलग अलग जगहों में घर का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पहली चोरी की वारदात सीधी थाना अंतर्गत पहाडिय़ा गांव की है। यहां पर बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पार कर दिए। संतकुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने 20 जून को घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने चांदी के जेवर पार कर दिए हैं। इसी तरह दूसरी घटना धनपुरी की है। यहां पर बदमाशों से कच्छी मोहल्ला से दो नग सिलेण्डर चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पतासाजी कर रही है।
-----------------

खाद के ढेर में दबने से मौत

शहडोल। पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ गांव में गोबर के ढेर में गिरने की वजह से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खांड गांव निवासी प्रेमवती कुशवाहा घर में गोबर से खाद बनाने के लिए ढेर लगाई थी। गोबर के ढेर में फिसलकर गिर गई। गिरने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
--------------------

सर्पदंश से मौत

शहडोल- बुढ़ार थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव में सर्पदंश से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वृद्धा नान बाई कोल को सांप ने डस लिया था। परिजन इलाज के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां मौत हो गई।