2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, चोर चटका रहे ताले

तीन थानों में चोरी के मामले दर्ज, पुलिस चौकसी कमजोर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 27 Jun 2018, 11:45 AM IST

read shahdol crime news

नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, चोर चटका रहे ताले

शहडोल- पुलिस की कड़ी चौकसी में भी बदमाश सेंधमारी कर रहे हैं। घरों के लगातार ताले चटक रहे हैं। कहीं दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो रही हैं तो कभी सूने घर का ताला तोड़कर वारदात को बदमाश अंजाम दे रहे हैं। पुरानी चोरियों के मामले में पुलिस पड़ताल कर रही थी कि बदमाशों ने शहर और बुढ़ार में वारदात को अंजाम दे दिया।

पहली चोरी की वारदात शहर के रेलवे कॉलोनी की है। वारदात सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। यहां पर बदमाशों ने मंदिर के पांच ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी
फुटेज देखते हुए कुछ ही समय बाद आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि बड़ी काली मंदिर में एक युवक ने ताला तोड़कर वारदात की। मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी निकाल ली। इसके बाद साउंड सिस्टम सहित कई सामान लेकर भाग निकला।

मंदिर का ताला टूटा देख पुजारी और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रक्षा समिति सदस्य आशीष ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसके बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड में पड़ताल की। आरोपी को बाद में बस स्टैण्ड से दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान भी जब्त किया है। देर शाम ८ बजे तक आरोपी अपना नाम नहीं बता सका है। पुलिस की मानें तो आरोपी शराब के नशे में था और मंदिर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है।

घर की आलमारी तोड़ी, बाइक भी ले गए चोर

दूसरी वारदात बुढ़ार थाना क्षेत्र की है। यहां पर बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी सहित सोने चांदी के जेवर और बाइक पार कर दी। वारदात रीजनल कॉलोनी में २४ जून की रात की है। मामले की
शिकायत पीडि़त सिकंदर ने पुलिस से की है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर पहले आलमारी से जेवर निकाल लिए और बाद में बाहर खड़ी बाइक भी लेकर भाग निकले। मामले में अब तक हाथ खाली हैं।

कई में हाथ खाली

चोरी की कई पुरानी वारदातों में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। हाल ही में शहर के पॉश इलाके पांडवनगर और ग्रीन सिटी में दो चोरी की वारदात हुई थी लेकिन आरोपियो का कोई पता नहीं चला। इसके पहले सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड में डेढ साल पहले ठेकेदार के घर में लाखों की चोरी हुई थी लेकिन हाथ खाली हैं।