16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video story : सेवानिवृत्त लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का हुआ सम्मान

लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का नर्व मिलन समारोह आयोजित

Google source verification

वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का हुआ सम्मान
लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का नर्व मिलन समारोह आयोजित
शहडोल. मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का नव वर्ष मिलन व सम्मान समारोह विचारपुर वन अनुसंधान केन्द्र में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए लगभग 30 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के साथ ही संगठन में विशेष कार्य करने वाले कर्मचरियों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहडोल के साथ ही उमरिया व अनूपपुर से भी लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और सशक्त करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेश द्विवेदी ने कहा कि जिले में 400 से ज्यादा लिपिक व कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सभी मिलकर संगठन के लिए कार्य करें। जिससे हमारा संगठन और भी मजबूत होगा। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संगठन अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जिसके लिए कई पदाधिकारी नि:स्वास्थ्य भाव से कार्य करते आए हैं। इस अवसर पर ओपी गुप्ता, अशोक कुमार उपाध्याय, रजिया सुल्तान, रमेश कुमार तिवारी, मनमोहन सिंह, मेवा लाल रैकवार, विनय श्रीवास्तव, राम प्रसाद मिश्रा, के के मिश्रा, मूलचन्द्र मिश्रा, एसएन महोबिया, के के सिंह, रामावतार विश्वकर्मा, गुलाम किब्रिया, मो. वकील, बृजेश अग्रवाल, सलमा खान, अवधेश यादव, प्रदीप राव, हरी सिंह, वाई पी मिश्रा, जेडी वर्मा, आशिका तिवारी, राजेश निगम, सीएल सिंह, हरिश चन्द्र केवल, कमला दुबे, राजेन्द्र चौबे, आर बी तिवारी, बीडी नापित, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, कमल कुमार गुप्ता, राजेन्द्र दुबे, आरएम सिंह, बली उल्ला खान, रामानंद शुक्ला, अनिल कुमार वर्मा, राम लखन चतुर्वेदी, जगदीश गुप्ता, रामप्यारी गुप्ता, गनपत कोल, के एम चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारियों को संगठन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रविशंकर शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी, राजेश द्विवेदी सहित अनूपपुर व उमरिया के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।