7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने मासूम की कंगारू की तरह करें देखभाल

कॉमन फ्लू के बाद निमोनिया ले सकता है बच्चे की जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 11 Dec 2017, 11:28 AM IST

Take care of your innocent kangaroo till February

Take care of your innocent kangaroo till February

शहडोल. सर्दी के मौसम में तापमान का उतार-चढ़ाव बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। इस संवेदनशील मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बहुत भारी पड़ सकती है। इसलिए बच्चे की देखरेख में सावधानी बहुत जरूरी है। न्यूबोर्न और प्री स्कूल दोनों बच्चों के लिए यह मौसम बेहद खतरनाक है। डॉक्टर्स के अनुसार तापमान में लगातार उतार चढ़ाव के बीच तापमान को कंट्रोल करना जरूरी है। कॉमन फ्लू में थोड़ा भी अनदेखी निमोनिया की वजह बन सकती है। इससे बच्चे की जान भी जा सकती है।

इसलिए फरवरी तक बच्चों की अच्छी देखभाल बहुत जरूरी है। बच्चों में थोड़ा भी बदलाव देखने पर तत्काल डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा खुद से दवाईया न देकर डॉक्टर से मिलना चाहिए।

न्यूबोर्न: कंगारू केयर से स्वस्थ रहेगा बच्चा
- पूरे समय रूम गर्म हो और सिर में टोपी व पैरों में मोजे जरूर पहनाकर रखें
- मासूम बिस्तर गीला करता है तो तुरंत बदलना चाहिए।
- बार-बार स्तनपान कराते रहें और अधिक समय तक छाती से लगाकर रखें।
- कंगारू मदर केयर (केएमसी) के माध्यम से फीड कराएं।

प्री स्कूल: सामान्य बुखार को न करें नजरअंदाज
- सुबह उठते ही बच्चे को नहलाएं नहीं, तापमान स्थिर नहीं रह पाता है।
- गर्म और ठण्डा पानी मिलाकर नहीं नहलाना चाहिए, ये खतरनाक है।
- कॉमन फ्लू में अनदेखी से तुरंत निमोनिया और कई वायरल हो सकता है।
- बाहर के खाने पर परहेज रखें और रात के वक्त ठण्डा न खाने दें।

वैक्सीनेशन बच्चों के लिए बेहद जरूरी
चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ सुनील हथगेल के अनुसार आने वाले दो माह विंटर सीजन तक बच्चों की परवरिश में ध्यान जरूरी है। कॉमन फ्लू को पहले बेहद सामान्य लिया जाता है लेकिन यह निमोनिया और कई बीमारियों की वजह बनता है। बच्चों का टीकाकरण बेहद जरूरी है। पैटावैलेन सहित सभी वैक्सीनेशन कराना चाहिए। जरूरत पडऩे पर ओआरएस भी लेना चाहिए। तापमान नियंत्रित करना बच्चों में चुनौती है। तापमान कंट्रोल करके बच्चों को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।