शहडोल

कंकाली देवी मंदिर में होगी नव रात्रि पर अस्थाई पुलिस चौकी

शांति समिति की बैठक में हुआ निर्णय

less than 1 minute read
Sep 27, 2019
Temporary police post will be held at Kankali Devi temple on new nightकंकाली देवी मंदिर में होगी नव रात्रि पर अस्थाई पुलिस चौकी

शहडोल. नवरात्र पर्व एवं दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर ललित दाहिमा की अध्यक्षता में गुरुवार को शांति समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले में नवरात्रि पर्व और दशहरा पर्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगें। और कंकाली मंदिर में अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी। उन्होने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कराए जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवरात्रि पर्व में दुर्गा पण्डालों में विद्युत की माकूल व्यवस्था की जाए। दुर्गा पण्डालों में बिजली के कंरट से होने वालेे दुर्घटनाओं को रोकनें की सुमचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विसर्जन स्थल पर तैराक विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं उपचार के लिए एंम्बुलेंस व्यवस्था भी रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गा मंदिरों एवं पण्डालों में महिलाओं के लिए विषेष व्यवस्था एवं पुलिस पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस दौरान विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे, उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, आजाद बहादुर सिंह, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीएम सोहागपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, नीरज द्विवेदी, राजेश्वर उदानिया, शानउल्ला खान, लालचन्द्र कुंदनानी, सिकन्दर खान, राकेश कटारे सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Published on:
27 Sept 2019 07:00 am
Also Read
View All

अगली खबर