16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूलेलाल मय हुआ शहर, नगर में निकली भव्य वाहन रैली व शोभायात्रा

झूलेलाल मंदिर में आरती अरदास के बाद हुआ भंडारे का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification


शहडोल. नगर में झूलेलाल जन्मोत्सव चेट्रीचंड बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। झूलेलाल जन्मोत्सव को लेकर आठ दिन पूर्व से नगर में विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ हो गई थी। रविवार को झूलेलाल मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सिन्धु नवयुवक सेवा मण्डल के तत्वाधान में नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। जय झूलेलाल के जयघोष के साथ वाहन रैली झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर बुढ़ार चौक, गांधी चौक, राजेन्द टॉकीज, जयस्तंभ चौकसे वापस पुरानी नगर पालिका होते हुए गंज होकर नटराज मार्केट, जैन मंदिर, सिंधी बाजार होते हुए झूलेलाल मंदिर में समाप्त हुई। वाहन रैली समापन के बाद मंदिर में आरती अरदास के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही दोपहर 3 बजे से नि:शुल्क सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से नगर में बहराणा साहब की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजाई गई झांकियां आकर्षक का केंद्र रही। शोभायात्रा के लिए बुढ़ार रोड, गांधी चौक, एमएलबी स्कूल के पास, नटराज मार्केट, जैन मंदिर, शेर चौक सहित अन्य जगह पर भव्य स्वागत किया गया। बहराणा साहब की यह शोभायात्रा मोहनराम तालाब पहुंचकर ’योति विसर्जन के साथ समाप्त हुई। कार्यक्रम में झूलेलाल सेवामण्डल, पू’य सिंधी पंचायत, सिन्धु नवयुवक सेवा मण्डल, भारतीय सिन्धु सभा, झूलेलाल बालक युवा मण्डल, सिंधु महिला सुख दु:ख समिति, सिंधु शक्ति महिला समिति, सिन्धु ’योति महिला कल्चर सोसायटी, जिए सिन्धु सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।