5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झंडा वंदन कर ली परेड की सलामी, राष्ट्रगान की धुन पर किया मार्चपास्ट

उमंग, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वॉ गणतंत्र दिवस

2 min read
Google source verification


गांधी स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति
शहडोल. 76वं गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को जिले भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सार्वजनिक स्थलों के साथ ही सभी शासकीय भवनों, कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में अतिथियों ने ध्वज वंदन किया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्रीराम जी श्रीवास्तव के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किए। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकडिय़ों ने हर्ष फायर किया। राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगें झण्डे को सलामी देने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्चपास्ट परेड कमॉडर सूबेदार ब्रजलाल रोकड़े, परेड कमाण्डर (टूआईसी) सूबेदार राजमती परस्ते के नेतृत्व में किया गया। मार्च पास्ट में 29वीं वाहिनी बी कम्पनी विसबल कैम्प शहडोल, उप निरीक्षक सूरज सिंह, जिला बल शहडोल (पुरुष) उप निरीक्षक आनंद झारिया, जिला बल शहडोल (महिला) उप निरीक्षक अर्चना धुर्वे, होम गार्ड कोमल सिंह, दक्षिण वन मंडल महेंद्र सिंह परस्ते, एनसीसी बालक सीनियर में जागेश्वर धुर्वे, एनसीसी बालिका निक्की सिंह, एनसीसी बालक जूनियर प्रियांशु जैन, स्काउट सीनियर बालक ऋत्विक कुमार मिश्रा, स्काउड गाइड बालिका मीनाक्षी सिंह, स्काउट जूनियर बालक अनुराग कुशवाहा, शौर्य दल शहीन खान पुलिस बैंड दल से मो. कमरूद्दीन के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। उन्होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुतियां दी। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, आईजी अनुराग शर्मा, डीआईजी सविता सुहाने, पुलिस अधीक्षक श्रीराम जी श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, समाजसेवी अमिता चपरा, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, सहित लोकतंत्र सेनानी, पार्षद एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडेय एवं अरूणिमा सिंह ने किया।