7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीणों ने उगले हैं राज, आज हो सकता है खुलासा

बाघिन व शावकों की दिनभर हुई तलाश

2 min read
Google source verification
The villagers have begun to rule today may reveal

The villagers have begun to rule today may reveal

ग्रामीणों ने उगले राज, आज हो सकता है खुलासा
शहडोल- घुनघुटी रेंज अंतर्गत धोरई बीट के घघडार जंगल में बाघ के शिकार मामले में पूछताछ में ग्रामीणों ने कई सुराग उगले हैं। टीएसएफ और डॉग स्क्वॉड टीम ने संदेहियों के आधार पर पूछताछ की थी, जहां पर कई सुराग टीम के हाथ लगे हैं। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो गुरूवार को मामले का खुलासा हो सकता है। बुधवार की रात तक टीम संदेहियों से पूछताछ करती रही। एसडीओ राहुल मिश्रा का कहना है कि पूछताछ में सुराग मिले हैं, जल्द खुलासा करेंगे।

बाघिन व शावकों की दिनभर हुई तलाश
शहडोल - एक सप्ताह से शहर के आस-पास शावकों के साथ बाघिन के मूवमेंट की मिल रही सूचना के बाद बुधवार को बांधवगढ़ से पांच सदस्यीय टीम शहडोल पहुंची। यहां पहुंचने के बाद टीम ने कल्याणपुर, पाण्डवनगर व चंदनिया में सर्चिंग अभियान चलाया। देर शाम तक लगातार सर्चिंग के बाद भी टीम के हाथ कुछ खास सुराग नही लग पाये जिससे कि बाघिन व उसके शावकों की मौजूदगी की पुष्टि हो पाये। पूरे दिन सर्चिंग के बाद देर शाम टीम बांधवगढ़ लौट गई। उल्लेखनीय है कि पाण्डवनगर के बीटीआई व इसके आस-पास से जुड़े क्षेत्रों में शावकों के साथ बाघिन को देखे जाने की लगातार सूचना मिल रही थी। जिस पर वन विभाग द्वारा सर्चिंग की गई थी।
----------------------------------

ट्रेन से कटने से युवक की मौत
शहडोल - रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक १४ निवासी रामनारायण वर्मा संपर्कक्रांति ट्रेन से कट गया था। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है।
--------------------------------

सड़क पर बह रहा पानी
बुढ़ार - स्थानीय नगर पंचायत वार्ड क्रमांक सात न्यायालय मार्ग में पाइप लाइन फूटी है। जिसके कारण आवागमन बाधित हो रहा है। जनशिकायतों के बावजूद भी फूटी पड़ी पाईप लाईन का सुधार न किये जाने से मंदिर के आसपास पानी का भराव हो रहा है। पाईप लाईन का पानी मंदिर में ही जाम नही होता बल्कि सड़को मे बहता रहता है । इस मार्ग मे व्यवहार न्यायालय, हायर सेकेण्डृी स्कूल, पुलिस थाना विटनरी अस्पताल, शासकीय कार्यालय स्थित हैं। जहां अधिवक्ताअंो, हनुमान भक्तों, वार्डवासी, विद्यार्थियों, पक्षकारों, को अपने गंतंब्य तक पहुचने मे दिक्कतें उठानी पड़ती है। पुराने होटल से लेकर हायर सेकेण्ड्रृी तक प्रतिदिन हजारों गैलन पानी व्यर्थ मे बह रहा है । एक ओर शासन पानी का संरक्षण करने जद्दोजहद मे लगी है वही दूसरी ओर नगरीय प्रषासन की उदासीनता के कारण पानी का अपव्यय हो रहा है। समय रहते फूटी पाईप लाईन का सुधार नही किया गया तो गर्मी के दिनों मे व्यर्थ बह रहा पानी की कमी महसूस होगी। नगर परिषद उपाध्यक्ष पुण्पेन्द्र ताम्रकार ने कहा कि सुधार करवा दिया जाएगा।