
सुरभि महिला मंडल की महिलाओं ने वृद्धा आश्रम के सुख -दुख की बनी साक्षी, बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
शहडोल/धनपुरी .सुरभि महिला मंडल सोहागपुर क्षेत्र द्वारा रविवार को वृद्धा आश्रम कल्याणपुर में सेवा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे वृद्धा आश्रम में निवास करने वाले बुजुर्गों को सुरभि महिला मंडल के द्वारा कुर्ता पैजामा, गर्म कपड़े स्वेटर साल सलवार, कुर्ता ,साड़ी एवं फल उपहार स्वरूप वितरित किए गए। सुरभि महिला मंडल की अध्यक्ष स्वार्थी चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरभि महिला मंडल की सभी सदस्यों के साथ वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के साथ उनके सुख दुख का साथी बनने का पहली बार मौका मिला। चंद्राकर ने कहा कि वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की जीवन की कहानी काफी भावनात्मक होती है ।हम सभी को मिलकर यह कोशिश करनी चाहिए कि अपने बुजुर्गों को अपने साथ ही रख कर उनकी सेवा करनी चाहिए ।क्योंकि मां बाप भगवान के समान होते हैं।
खिले बुजुर्गों के चेहरे
सुरभि महिला मंडल के सराहनीय प्रयास से कुछ देर के लिए ही सही पर बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। वृद्धा आश्रम में निवास करने वाले बुजुर्गों ने सुरभि महिला मंडल की सदस्यों को अपने बीच पाकर अपने जीवन के अनुभव उनके साथ साझा किए। सुरभि महिला मंडल की अध्यक्ष स्वाति चंद्राकर ने बुजुर्गों को कुर्ता पजामा साड़ी सलवार कुर्ता स्वेटर शाल उपहार स्वरूप दिए। वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों ने खुश होकर सुरभि महिला मंडल की सदस्यों को ढेरों आशीर्वाद दिए ।वृद्ध आश्रम में आयोजित सेवा शिविर में सुरभि महिला मंडल की अध्यक्ष स्वाति चंद्राकर ,अपर्णा कृष्णा ,वेदवती अब्राहम ,कविता श्रीवास्तव , रुचि,अर्पिता वर्मा ,सूतापा भट्टाचार्य, मोहराना एवं सरोज चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
काग्रेस मण्डलम अध्यक्ष ने कोयलांचल की स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रभारी मंत्री से की चर्चा
मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओमकार मरकाम का सोमवार को शहडोल आगमन हुआ । यहॉ पर काग्रेसजनो के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । इसी अवसर पर धनपुरी अमलाई काग्रेस मंडलम के अध्यक्ष नौशेरमा खान के द्वारा प्रभारी मंत्री से मिलकर नगर की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया गया । इस संबंध मे जानकारी देते हुऐ काग्रेस नेता नौशेरमा खान ने बताया कि प्रभारी मंत्री ओमकार मरकाम के समक्ष धनपुरी नगर के विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया गया। जिनमे प्रमुख रूप से नगर की एकमात्र शासकीय अस्पताल जहा पर विभिन्न समस्याए है । जिसके कारण से नगर वासियो से ग्रामिण अंचल के लोग परेशान होते है । पर्याप्त स्तर पर डाक्टरो की एवं स्टाफ की पदस्थापना न होने से इलाज कराने वाले लोग परेशान होते है। जिस पर ध्यान दिया जाये ताकि लोगो को बेहतर स्वास्थ सुविधा मिल सके।
Published on:
21 Jan 2019 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
