जानें आज का राशिफल
शहडोल। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल प्राप्त होता है। मेष राशि वाले आज धन का निवेश कर सकते हैं। कर्क राशि वालों के सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कन्या राशि वालों के परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पं आनंद शास्त्री से जानें आज का राशिफल
मेष
मेष राशि वाले धन निवेश कर सकते हैं, आर्थिक योजनाओं के लिए भी शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किए गए कार्यों में सफल होने का योग है। आशा के अनुकूल लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी पक्ष आज निर्बल रहेंगे, उनके द्वारा किए गए सभी प्रयास निष्फल रहेंगे।
वृष
प्रिय वस्तु प्राप्ति व धन का लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। लंबे समय से जिस काम को करने में आप लगे हुए थे आज वो काम पूरा हो जाएगा, आपका प्रयास रंग लाएगा। शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर मिलने से जीवन में परिवर्तन लाएंगे। परिवार सहित मित्रजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन
मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। धन का निवेश सोच-विचाकर करें। अत्यधिक खर्च से बचें। आज मन अशांत रह सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। तनाव के चलते मन खराब रह सकता है। योग करने से तनाव में कुछ कमी ला सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
कर्क
सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। संचित धन में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
सिंह
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
कन्या
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
तुला
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
सन्तान सुख में वृद्धि होगी, परंतु जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। पश्रिम की अधिकता रहेगी।
धनु
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
कुंभ
धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन
उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। परिवार का सहयोग रहेगा।