8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैक्सीनेशन : सभी निभाएं जिम्मेदारी, रजिस्टर मेंटेंन करें सेल्समैन, हितग्राहियों से लें टीके की जानकारी

कोविड वैक्सीनेशन में प्रगति के लिए समिति प्रबंधकों एवं सेल्समैन की हुई बैठक

2 min read
Google source verification
वैक्सीनेशन : सभी निभाएं जिम्मेदारी, रजिस्टर मेंटेंन करें सेल्समैन, हितग्राहियों से लें टीके की जानकारी

वैक्सीनेशन : सभी निभाएं जिम्मेदारी, रजिस्टर मेंटेंन करें सेल्समैन, हितग्राहियों से लें टीके की जानकारी

शहडोल. कलेक्टर वंदना वैद्य की उपस्थित में कोविड वैक्सीनेशन कार्य में प्रगति के लिए जिले के समिति प्रबंधकों एवं सेल्समैनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी की सहभागिता से ही कोविड वैक्सीनेशन महा-अभियान सफल होगा। समिति प्रबंधक एवं सेल्समैन यह तय करें किए समितियों में खाद्य उठावं के लिए आने वाले किसानों एवं खाद्यान्न की दुकानों में आने वाले राशन उठाव के हितग्राहियों से उनके और उनके परिवार के कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त करें। इसके लिए सभी दुकानों में एक रजिस्टर संधारित किया जाए और जानकारी संकलित की जाए। जिले में 10 नवम्बर, 17 नवम्बर, 24 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को कोविड वैक्सीनेशन का महा अभियान कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज सभी 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगवाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पूर्व की भॉति डियू लिस्ट लेकर घर-घर दस्तक देकर लोगों को चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन सभी के सहभागिता से किया जाए। सभी प्रबंधक एवं खाद्यान्न दुकानों के संचालक इस कार्य में महती भूमिका अदा कर सकते है। सभी मिलजुल कर प्रयास करे कि 31 दिसम्बर 2021 तक जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड.19 का द्वितीय डोज लग सके। जिससे जिले के सभी लोग कोरोना महामारी से बच सकें। मिलजुल किया गया प्रयास से यह संभव हो सकेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, उपायुक्त सहकारिता शकुन्लता ठाकुर, जिला प्रबंधक सहकारी बैंक राजेश रैकवार, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर सहित जिले के सहकारी समिति के प्रबंधक एवं सेल्समैन उपस्थित थे।
ड्यू लिस्ट लेकर घर-घर पहुंचे ग्राम स्तरीय टीम
कलेक्टर वंदना वैद्य ने कोविड वैक्सीनेशन कार्य में प्रगति के लिए जिले के महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजरो, स्कूल के प्राचार्यों, सेक्टर आफिसर, पीडीएस दुकान के संचालको व वैक्सीनेशन कार्य में जुडे हुए अन्य लोगों से वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी परिणाममूलक कार्ययोजना बनाकर कार्य करे कि 31 दिसम्बर 2021 तक जिले के सभी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को वैक्सीन का द्वितीय डोज लग सके। अभियान के पूर्व ग्राम स्तरीय टीम ड्यिू लिस्ट लेकर घर-घर दस्तक देकर लोगों को पीले चावल का आमंत्रण देते हुए लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का पुायदा बताते हुए प्रेरित करें तथा दिव्यांग व वृद्धजनों को जो वैक्सीनेशन स्थल तक नही आ सकते उन्हें वैक्सीनेशन स्थल पर ले जाकर वैक्सीनेशन कराएं। इस कार्य के लिए जन अभियान परिषद के सदस्यों, कोरोना वालेंटियर, मीडिया से जुड़े हुए लोगों, स्वयसेवी संस्थाओं, ग्राम, ब्लॉक तथा जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों का सहयोग लेकर सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड का द्वितीय डोज लगवाएं।