ब्यौहारी. शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सकंदी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी जिसके बाद पिता रघुनाथ पाल को विधायक शरद कोल के प्रयास से 4 लाख की अनुदान राशि दिलाई गई। बताया गया कि युवक कुछ दिन पहले रात के समय किसी कार्यक्रम से घर लौट रहा था तभी वह अंधेरे में करंट की चपेट में आ गया था और उसकी मौत हो गई थी।