शहडोल. पुलिस लाइन में बच्चों के लिए वार्षिक परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सर्व सुविधायुक्त ई लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। सोमवार को पुलिस लाइन में संभागायुक्त राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, कलेक्टर वंदना वैध एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक की अध्यक्षता में ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीइओ हिमांशु चंद्र, अति. पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र कुशवाहा एवं पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन में बच्चो के लिए वार्षिक परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सर्व सुविधा युक्त लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। जहां स्वच्छ वातावरण में बच्चों को पढ़ाई के साथ मार्गदर्शन भी मिलेगा। पुलिस परिवार एवं आमजनों के बच्चों को प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलेगी जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। लाइब्रेरी के शुभारंभ में एडीजी व एसपी ने बच्चों की क्लास ली जिसमें उन्होंने बच्चों को लाइब्रेरी का लाभ बताया। नई लाइब्रेरी में कम्प्यूटर के साथ ही बच्चों की बैठने की उचित व्यवस्था बनाई गई है।