30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story – प्रकाश पर्व पर सुबह सजा कीर्तन दरबार, रात के दीवान के बाद हुई आतिशबाजी

गुरुद्वारे में हुए विविध कार्यक्रम, 60 से अधिक बच्चों को किया गया पुरस्कृत, लंगर का आयोजन

Google source verification

शहडोल. गुरुनानक देव के प्रकाश पर सोमवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा घरोला मोहल्ला में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह कीर्तन दरबार सजा और दोपहर में अरदास के बाद लंगर का आयोजन हुआ। रात में समाज के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ ही शानदार आतिशबाजी का कार्यक्रम भी हुआ। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व में सिख समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के पूर्व 11 दिन तक लगातार प्रभात फेरी निकाल कर गुरु वंदना का संदेश दिया गया। साथ ही 25 नवंबर की सुबह 9.30 बजे से से गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ साहिब का भी शुभारंभ हो गया था। सोमवार की सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद पटियाला से आए हुए ज्ञानी सुमित सिंह एवं उनके साथियों ने कीर्तन दरबार सजाया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के साथ ही अन्य समाज के लोग भी कीर्तन में शामिल हुए। ज्ञानी सुमित सिंह व उनके साथियों के कीर्तन दरबार के बाद गुरु घर के हजूरी रागी ज्ञानी धर्म सिंह ने कीर्तन किया। दोपहर 1 बजे अरदास के बाद गुरु के लंगर की सेवा हुई। लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर चखा। दोपहर बाद तक लंगर चलता रहा। इसके बाद शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक कीर्तन दरबार सजा। साथ ही समाज के लगभग 60 होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के बाद प्रसाद वितरण किया गया। प्रकाश पर्व के अवसर पर रात के दीवान के बाद आतिशबाजी का रंगारंग कार्यक्रम हुआ।