7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story : शतरंज में स्कूली बच्चों ने चली चाल, 750 विद्यार्थियों ने 16 खेल विधाओं में दिखाई अपनी प्रतिभा

नगर के महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

Google source verification

शहडोल. खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का आयोजन 18 से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। सोमवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 खेला विधाओं में 750 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी अंजुलता पटले प्रभारी अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उपस्थिति में किया गया। विशिष्ठ अतिथि में डॉ. आदर्श तिवारी संचालक उच्च शारीरिक शिक्षा, इंदिरा गांधी स्पोट्र्स ऑफिसर बीएस पांडेय, सहायक संचालक खेल लोक शिक्षण रहीस अहमद, आदिवासी विभाग क्रीड़ा प्रभारी अजय द्विवेदी, नेहरू युवा से मनीष चौहान, शतरंज संघ के अध्यक्ष अमनजीत बघ्घा, ऐथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शानउल्ला खान, बॉस्केट बॉल के सचिव केके श्रीवास्तव, योगा संघ के सचिव रितेश मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, अंशुमान सिंह, किशोर साकेत, रामकिशोर चौरसिया, टीटी संघ के सचिव पीपी सिंह, सत्येन्द्र सोनी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने में खेल संघ के पदाधिकारी, अधिवासी विभाग के पीटीआई, अशासकीय विद्यालय के पीटीआई, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक, पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के बीपीएस, एमपीएस के छात्र के माध्यम से प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।