शहडोल. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए आने की खुशी में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरीय निकाय व ग्राम पंचायतों में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को देखा व सुना।
मुख्यमंत्री जबलपुर से लाड़ली बहनों के खाते में 1 हजार रुपए ट्रांसफर किए। वर्चुअल के माध्यम से प्रदेश भर की लाड़ली बहनों को संबोधित किया। जिले के 1 लाख 87 हजार 220 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1-1 हजार रुपए अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने संबोधन मे कहा धनराशि की व्यवस्था होने पर इस राशि को धीरे-धीरे 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले 23 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिए जाने की पात्रता थी। अब इस योजना में 21 वर्ष की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं ने निकायों व ग्राम पंचायतों में की लाड़ली बहना की झांकी, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, मंगल गीत गाए व पंरपरागत लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए। महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए होली खेला व आतिशबाजी की। नगर के जय स्तंभ चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें जयसिंह मरावी विधायक, कलेक्टर वंदना वैद्य, राकेश सोनी, संतोष लोहनी, सुभाष सोनी, संजीव प्रताप सिंह, एमलबी स्कूल में मुख्य अतिथि उर्मिला कटारे, विजय गुप्ता, रविन्द्र वर्मा, पार्षद विकास तिवारी, होल्कर परस्ते, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण नामदेव, मयंक मिश्रा, अतुल मिश्रा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मीना गुप्ता, सुमन बर्मन, मधु बर्मन सहित लाड़ली बहना उपस्थित रही।