शहडोल

ऐतिहासिक विराट मंदिर व बाणगंगा कुण्ड के किए दर्शन, पुजारी से किया संवाद

अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कराया भ्रमणसामाजिक न्याय विभाग की टीम रही मौजूद

2 min read
Jun 19, 2023
ऐतिहासिक विराट मंदिर व बाणगंगा कुण्ड के किए दर्शन, पुजारी से किया संवाद

शहडोल. नगर के ऐतिहासिक विराट मंदिर व बाणगंगा कुंड में पहुंच वृद्धाश्रम में रहे रहे बुजुर्ग प्रफुल्लित हो उठे। सुबह-सुबह विराट मंदिर में भगवान आशुतोष के दर्शन कर पूजा अर्चना की और बाणगंगा कुण्ड के जल को अपने ऊपर छिड़क कर शांति का अनुभव किया। पत्रिका अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस के अवसर पर इन बुजुर्गों को ऐतिहासिक स्थल के भ्रमण के लिए ले जाया गया था। वृद्धाश्रम की संरक्षक मेघा पवार व सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक प्रज्ञा मरावी के सहयोग से सभी बुजुर्ग सबसे पहले बाणगंगा मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने के साथ ही सबसे पहले सभी ने बाणगंगा कुण्ड के दर्शन कर उसके जल को अपने ऊपर छिड़क कर शांति का अनुभव किया। इसके बाद उन्होने दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करा रहे पं. अभिषेक द्विवेदी से एस के शर्मा ने चर्चा की। उन्होंने पंडित अभिषेक द्विवेदी के साथ रामायण की कई चौपाईयों पर संवाद किया व उनका अर्थ भी समझाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आने पर अर्जुन की याद आ जाती है। उन्होने एक बाण मारा और मां गंगा प्रकट हो गई। सभी ने कुण्ड के सामने स्थित राम दरबार मंदिर के दर्शन कर प्रसन्नता व्यक्त की। बाणगंगा कुण्ड व विराट मंदिर भ्रमण के लिए वृद्धाश्रम से आशा गुप्ता, रामबाई, एस के शर्मा, रामभुवन यादव प्रमुख रूप से पहुचेें हुए थे। इनके साथ प्रज्ञा मरावी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, सोमाली केयर टेकर वृद्धाश्रम व शिवकुमार प्रजापति उपस्थित रहे।
विराट मंदिर में की पूजा अर्चना
बाणगंगा मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद सभी बुजुर्ग पैदल विराट मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने ऐतिहासिक विराट मंदिर में स्थापित शिवलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर की सीढिय़ां चढऩे व उतरने में बुजुर्ग महिलाओं को दिक्कत हो रही थी तो उनके साथ मौजूद सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक प्रज्ञा मरावी ने हाथ पकड़कर उन्हे सीढिय़ों से नीचे उतरने में सहयोग किया। इसके बाद सभी मंदिर परिसर में ही बैठकर काफी देर तक चर्चा की और फिर वापस वृद्धाश्रम लौट आए।

Published on:
19 Jun 2023 12:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर