शहडोल

पुलिस कर्मचारियों में खुशी की लहर, शुरू हुआ साप्ताहिक अवकाश

जिले से 90 पुलिसकर्मी आज रहेंगे अवकाश पर

less than 1 minute read
Aug 07, 2023

शहडोल. जिले में तैनात पुलिस कर्मियों को आज से साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 24 घंटे सेवा देने वाली पुलिस भी अब एक दिन आराम करेगी। जिले से एक दिन में करीब 90 कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा। अवकाश के बाद सुबह अपने कार्यस्थल पर आमद देनी होगी। इस दौरान जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक अवकाश थाना स्तर से तय किया जाएगा। जिले के कुछ थानों में स्वीकृत पद से कम कर्मचारी होने पर दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। इसके लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में व्यवस्था बनाए जाने की बात कही जा रही है।
कानून व्यवस्था बिगडऩे पर ड्यूटी पर आना होगा
जानकारी में बताया गया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार साप्ताहिक अवकाश की पात्रता सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को दी जानी है। एसपी कार्यालय में अवकाश का रोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें एक दिन में जिले से करीब 90 पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा। इस दौरान थानों व कार्यालयों में तैनात कर्मचारी काम संभालेगें। इस दौरान अचानक कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है तो अवकाश पर जाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित
होना होगा।
डिमांड के अनुसार बल भेजा जाएगा
विभाग से मिली जानकारी में बताया गया कि जिले में 1 हजार पुलिस बल स्वीकृत है। जिसमें करीब 700 की तैनाती है। 300 पुलिस बल की कमी बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त बल न होने से त्योहार व वीआइपी भ्रमण के दौरान पेरशानी होती है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा कि जिन थानों में पुलिस बल कम है। वहां डिमांड के अनुसार बल भेजा जाएगा। सप्ताह में एक दिन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अवकाश में जाने की अनुमति होगी।

Published on:
07 Aug 2023 12:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर