30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाई रही कोहरे की धुंध, पूरे दिन नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

मौसम में घुली ठंडक, रबी फसल के लिए लाभप्रद आगामी दो दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान

2 min read
Google source verification
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाई रही कोहरे की धुंध, पूरे दिन नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाई रही कोहरे की धुंध, पूरे दिन नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

शहडोल. पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दो दिन से मौसम के बदले हुए मिजाज के चलते ठंड ने जोर पकड़ दिया है। सोमवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहने और शाम के समय रिमझिम बारिश के बाद मंगलवार की सुबह से आसमान में घने कोहरे छाए रहे। सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया और पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम में आए परिवर्तन की वजह से मौसम में नमी घुलने से ठंड बढ़ गई है। आगामी दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे, आवश्यकता पडऩे पर ही बाहर निकले। घर के सामने लोग कचरा जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते देखे गए।
खलिहान में रखी धान को पहुंचेगा नुकसान
कटाई के बाद धान अभी भी खलिहानों में रखी हुई है। कुछ किसानों ने गहाई कर ली है तो कुछ गहाई की तैयारी में है। ऐसे में बारिश व मौसम के बदले हुए मिजाज के चलते किसानों को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश की वजह से धान के बोझों के साथ गहाई के बाद रखी धान में भी नमी का डर बना हुआ है। किसानों को उसे सुरक्षित रखना होगा।
रबी की फसल व सब्जियों के लिए फायदेमंद
जानकारों की माने तो मौसम में आए परिवर्तन व बारिश की वजह से रबी की फसल और सब्जियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। रबी की बोनी चल रही है ऐसे में किसानों को अलग से सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जहां बोनी हो गई है वहां भी बीजों के अंकुरण में बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। कोहरा भी इतना प्रभावी नहीं है कि सब्जियों व फसलों को किसी भी प्रकार से नुकसान हो। आगामी दिनों में भी रहेगी यही स्थिति बताया जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। सुबह से कोहरा छाए रहने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने व रिमझिम बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम खुलने के बाद और तेजी से ठंड बढऩे की संभावना जताई जा रही है।

Story Loader