फिर से दावेदारी के लिए बढ़ाई सक्रियता
विधायक जयसिंह मरावी ने भी ग्रामीणों की समस्याओं पर फोकस किया हुआ है। ग्रामीण और आदिवासियों के राशन कार्ड, खाद्यान्न, मजदूरी, पेंशन, सड़क, पुलिया, घर - घर बिजली के लिए विधायक घूम रहे हैं। समस्या निवारण शिविर में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है। समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं और फोन पर ही निराकरण के लिए भी दबाव बना रहे हैं।