5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं ने सड़क पर जलाया चूल्हा, किया पुतला दहन

बढ़े हुए रसोई गैस के दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं ने सड़क पर जलाया चूल्हा, किया पुतला दहन

महिलाओं ने सड़क पर जलाया चूल्हा, किया पुतला दहन

शहडोल. रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को गांधी चौक में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जहां महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष महमूद अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर आम आदमी की कमर तोड़ दी।
संसद में प्रस्तुत आम बजट से हटकर सरकार ने कुकिंग गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। महंगाई बेरोजगारी और बाजार की मंदी से त्रस्त आम उपभोक्ता के ऊपर गैस सिलेंडर के दाम बढऩा असहनीय स्थिति को पैदा करने वाला है। मध्यमवर्ग इतना बड़ा बोझ उठाने की स्थिति में नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान नपा उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुभाष गुप्ता, नीरज द्विवेदी, आंनद बहादुर सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शिल्पी अग्रवाल, राजेश सोंधिया, मोहम्द यूसुफ , प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल, हुसैन अली, खिरोधर सोंधिया, सीमा सिंह, रेणुका शुक्ला, गीता सिंह, राजवीर कोर, स्पतिसा खान, मनोज गुप्ता, अनिल पटेल, साकिर फारुखी, सोनू मिहानी, जहीर बक्स, ओमकार सिंह, राजीव सिंह, मोहम्द सोएब सहित बड़ी सख्या में काग्रेस जन
मौजूद रहे।