25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब को संवारने उठे सैकड़ों हाथ, मां कंकाली सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान, देखें वीडियो

पत्रिका अमृतम जलम् अभियान

2 min read
Google source verification
yuwako ne talab me kiya shramdan

तालाब को संवारने उठे सैकड़ों हाथ, मां कंकाली सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान, देखें वीडियो

शहडोल। पत्रिका अमृतम् जलम अभियान के तहत रविवार तालाब का जीर्णोद्धार करने के लिए सैकड़ों हाथ उठ गए। तालाब की साफ-सफाई के लिए मां कंकाली सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मोहन राम ताला में श्रमदान किया। पत्रिका अमृतम जलम अभियान के तहत विभिन्न संगठनों के लोग नर्मदा और तालाबों के संरक्षण के लिए अपनी भागीदारी कर रहे हैं। नर्मदा के कई घाटों की अभी तक साफ-सफाई की जा चुकी है। पत्रिका के लगातार अभियान चलाए जाने के बाद शहर के लोगों में जागरूकता आई है।

यह भी पढ़ें-इन राशि वालों को धन लाभ की संभावना, विवाद से बचकर रहें

शहर के लोग बढ़-चढ़कर अभियान में हिस्सा ले रहे हैं

शहर के लोग बढ़-चढ़कर अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। मां कंकाली सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान हमारा एक दिन का नहीं है। अब हम लोग आए दिन नर्मदा और अन्य तालाबों में श्रमदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के युवाओं को नर्मदा, सोन अन्य नदियों सहित तालाबों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। अगर आज हम लोग इन नदियों और तालाबों का संरक्षण नहीं करेंगे तो हमारे आने वाले भविष्य के युवा पीढ़ी को न नदियां मिलेंगी और ना ही तालाब। संरक्षण के द्वारा ही नदियों और तालाबों का अस्तित्व बचाया जा सकता है। आज जलसंकट से पूरा जिला जूझ रहा है। अगर पेयजल की संकट को दूर करना है तो पहले नदियों को संरक्षण देना होगा। तालाबों को बचाना होगा। जिले में कई तालाबों का अस्तित्व खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है। ये तालाब लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए लोगों को अब प्रशासन की तरफ नहीं देखकर खुद ही आगे आना होगा और इनका अस्तित्व बचाना होगा। मां कंकाली सेवा समिति के कार्यकर्ता सुबह से ही तालाब में श्रमदान करने के लिए जुट गए। श्रमदान के दौरान इनका उत्साह चरम पर रहा।