
farmer
शाहजहांपुर।योगी आदित्यनाथ सरकार ने भूमाफियाओं के खिलाफ एंटी भूमाफिया टीम तैयार की थी, लेकिन वो टीम अपना काम ठीक से नहीं कर रही है । इसका ताजा उदाहरण शाहजहांपुर में सामने आया। यहां एंटी भूमाफिया टीम व जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज होकर किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान खुद की अर्थियां तैयार कर ली हैं। किसानों का कहना है कि अगर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना स्थल पर ही अपनी जान दे देंगे और उस स्थान से उनकी अर्थी उठाई जाएगी।
ये है मामला
दरअसल थाना तिलहर और थाना गढ़िया रंगीन में भूमाफियाओं ने कई किसानों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत वे लेखपाल से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक कर चुके हैं। लेकिन फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज किसानों ने अर्थी पर लेटकर आमरण अनशन शुरू किया है।
तहसीलदार ने दी जेल भेजने की धमकी
इस मामले में पीड़ित किसान ने बताया कि योगी जी ने एंटी भूमाफिया टीम बनाई है। लेकिन वो टीम अपना काम ठीक से नहीं कर रही। किसान ने बताया कि लेखपालों ने 34 मामलों का फर्जी निस्तारण किया है। उसके बाद जब वे इसकी शिकायत लेकर तहसीलदार वेद सिंह चौहान के पास गए तो उन्होंने फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। इस मामले में जब किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की तो भी कोई न्याय नहीं मिला। शासन को अधिकारियों की करतूत दिखाने के लिए किसानों ने आमरण अनशन शरू किया है। उनका कहना है या तो हमारी मांगें मानी जाएंगी या फिर यहां से हमारी अर्थी उठकर जाएगी।
Published on:
21 Mar 2018 05:45 pm

बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
