5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदा मांगकर सुरेश खन्ना के बनवाया था हनुमत धाम, होगा कायाकल्प

यूपी की पर्यटन मंत्री ने की घोषणा, केन्द्र सरकार भी सहमत

2 min read
Google source verification
suresh khanna

hanumat dham shahjahanpur

शाहजहाँपुर। शहर के बिसरात घाट पर खन्नौत नदी के बीचोबीच स्थित 104 फुट ऊँची हनुमान की विशालकाय मूर्ति कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की ही देन है। इसको बनाने का संकल्प उन्होंने तभी ले लिया था जब वे उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार मन्त्री बने थे। सुरेश खन्ना की सबसे बड़ी इच्छा थी कि हनुमान की विशालकाय प्रतिमा बनवाकर शाहजहाँपुर में एक हनुमतधाम बनवाया जाय। आपको बता दे कि वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री 64 वर्षीय सुरेश खन्ना अविवाहित है। सुरेश खन्ना हनुमान को अपना आराध्य मानते है। सुरेश खन्ना सदैव अपने ऊपर हनुमान की विशेष कृपा मानते है। ख़ास बात ये भी है कि हनुमतधाम पर सुरेश खन्ना के द्वारा बनवाई गयी 104 फिट की हनुमान की प्रतिमा प्रदेश की विशालकाय प्रतिमाओं में से एक है।

दरअसल शाहजहांपुर के हनुमतधाम पर सुरेश खन्ना ने इस प्रतिमा को बनबाने में कड़ी मेहनत की। लोगों से चंदा इकट्ठा कर इस प्रतिमा को तैयार कराया। ख़ास बात ये है कि सुरेश खन्ना लोगों से चंदा इकट्ठा करने खुद लोगो के पास जाते थे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की माने तो हनुमतधाम पर हनुमान की प्रतिमा तैयार हो जाने के बाद वो पूर्व की सपा सरकार में कई बार यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले। और पर्यटन स्थल की घोषणा के लिए अथक प्रयास भी किये लेकिन सपा सरकार ने हनुमत धाम के लिए कोई मदद नहीं की।

केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सुरेश खन्ना के आग्रह पर हनुमत धाम पर आये। अब यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने हनुमतधाम आकर अपने विभाग के खजाने का मुँह हनुमत के लिए खोल दिया है। यूपी पर्यटनमंत्री रीता बहुगुणा जोशी के अनुसार राम की जन्म भूमि कृष्ण की जन्मभूमि भगवान बुद्ध की तपोभूमि जैसे तीर्थस्थल हमारे लिए विकास की दृष्टि से ख़ास सर्वोपरि है। और फिर महाबली हनुमान तो हम सबके आराध्य है। इसलिए हनुमत धाम पर सौंदर्यकरण से लेकर दर्शनार्थियों और दूर दराज से आने वाले सभी के ख़ास व्यवस्था हमारा मंत्रालय करेगा।

आपकों बता दे कि भाजपा के शहर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने विसरात घाट पर 4 मई 2003 में प्रतिमा का शिलान्यास करवाया था। इसके बाद विधायक ने लोगों से चन्दा मांग कर करोड़ों रूपयों की लागत से ये विशाल प्रतिमा तैयार करवाई। इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए राजस्थान से खास कारीगरों को बुलाया था। प्रतिमा के चारों ओर बने घाट को विशेष ढंग से विकसित कराया गया ताकि भक्त हनुमान के दर्शन के साथ साथ प्राकृतिक आनन्द भी ले सकें। ख़ास कर हनुमान जयंती पर शाहजहांपुर के हनुमतधाम पर हनुमान की विशालकाय प्रतिमा का दर्शन करने के लिए देश के कई हिस्सों से बड़ी तादाद में लोग यहाँ पहुँचते हैं ।







ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग