3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर

शाजापुर पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई : करीब 1 करोड़ की अवैध शराब जब्त

1000 पैटी अवैध शराब एव एक कंटेनर की कीमत लगभग 1,16,00,000/- रुपये जप्त

Google source verification

आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिदेशक महोदय, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक नवनीत भसीन उज्जैन ज़ोन उज्जैन के द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में जिला शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत एवं अति. पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में पुलिस थाना सुनेरा, चौकी उकावता एवं आबकारी विभाग शाजापुर द्वारा अवैध शराब परिवहन की रोकथाम हेतु उकावता जोड़ पर चेकिंग हेतु नाका लगाया गया। सारंगपुर की ओर से आते हुए एक कंटेनर क्रमांक UP 38 AT 3932 को रोककर चेक किया। संदिग्ध होने पर चौकी उकावता लेकर आये। मदिरा परिवहन हेतु उचित दस्तावेज न पाए जाने पर कंटेनर को खोलकर तलाशी ली गई, जिसमें मैजिक मोमेंट वोडका की कुल 1000 पेटियां होना पाई। मदिरा का अवैध परिवहन किए जाने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस एवं आबकारी टीम
उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शगोपाल सिंह चौहान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार पन्द्रे, थाना प्रभारी सुनेरा निरीक्षक गोपाल निंगवाल, आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल व चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक दिलीप भिलाला, प्रधान आरक्षक विक्रम, कैलाश, धर्मेंद्र, आरक्षक अरुण, सूर्यप्रताप, शैलेंद्र, रवि, सत्यनारायण, आबकारी आरक्षक अमित शर्मा, सैनिक बाबूलाल, ओमप्रकाश दुबे का विशेष योगदान रहा।