
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल समाज की महिलाएं व युवतियां
जहां-जहां से भी शोभायात्रा गुजरी विभिन्न समाज, संगठन और राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का स्वागत कर वरिष्ठों को सरोफा बांधकर सम्मानित किया। खासतौर पर मुस्लिम समाजजन और अजाक्स व सपाक्स वर्ग ने भी प्रमुखता से यात्रा का स्वागत किया। समापन पर भगवान परशुराम जी की महाआरती अतिथियों ने की। बालवीर हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: बालवीर हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पर आरआई आशीष तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने भगवान की महाआरती की। इसके बाद प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. विनीत वाजपेयी, युवा संघ अध्यक्ष पं. ललित तिवारी, महिला शाखा अध्यक्ष सीमा शर्मा, परशुराम यात्रा प्रभारी पं. महेंद्र आचार्य, हितेंद्र ठाकुर, गौरव शर्मा, महिला यात्रा प्रभारी आरती शर्मा, ऋतु पाराशर, नपा अध्यक्ष शीतल भट़्ट, रेखा बिरथरे, उमा शर्मा, अल्का शर्मा, सोनिया व्यास, अर्चना शितूत, दीपाली विभूते, चेतना शर्मा, राजकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा , क्षीतिज भट्ट, संजय शर्मा, संतोष जोशी, शरद मिश्रा, अनूप किरकिरे, रितेश शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, अनिल आचार्य आदि के मुख्य भूमिका रही।
जिले भर से आए विप्रजन
भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जिले के बिजाना, बड़ोदिया, शुजालपुर, मक्सी, तिंगजपुर, बेरछा, टूकराना, बरवाल, निपानिया डाबी, रिछोदा, लड़ावद, दुपाड़ा, डोकरगाव, आलामरोद, लाहोरी, पोलायकलां, पनवाड़ी, कराडीया, दुधाना, सारंगपुर, रामपुरा मेवासा, कालीसिंध आदि क्षेत्रों से भी समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे और जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में शामिल हुए।
अजाक्स परिसंघ ने किया स्वागत
भगवान परशुराम की इस शोभायात्रा का बस स्टैंड के समीप फव्वारा चौराहा पर आजक्स परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद परमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान अजाक्स परिसंघ के सदस्यों सहित मुख्य रूप से अभा कांग्रेस कमेटी सदस्य नरेश कप्तान, दिलीपसिंह बामनिया, कमलसिंह सूर्यवंशी, मोनू सौराष्ट्रीय, गोवर्धन जाटव, जीएल राजोरिया, जितेंद्र टांक, राजेश पारछे, आत्माराम समोरा, सावनसिंह दलोदिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
Published on:
23 Apr 2018 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
