
बर्फीली हवाओं ने कंपकपाया, पारा पहुंचा 4 डिग्री
शाजापुर.
लगातार शीतलहर के कारण पूरे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार सुबह तो आलम यह रहा कि रात में न्यूनतम तापमान ४ डिग्री पहुंचने के कारण फसलों व पत्तियों पर बर्फ की परत बिछ गई। न्यूनतम तापमान ४ डिग्री सीजन में अब तक सबसे कम दर्ज किया गया है। इधर कड़ाके की सर्दी का असर दिनभर आसमान खुला रहने और तीखी धूप निकलने के बाद भी बरकरार रहा। हालांकि मौसम विभाग अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना जता रहा है।
जनवरी माह में लगातार तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। वही वजह है कि एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान १५ डिग्री से लेकर ४ डिग्री तक पहुंच गया। बीते तीन दिनों से शहर में बर्फीली हवाओं का असर दिख रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों और धूप के बाद भी ठिठुरते रहे। लगातार सर्द हो रहे मौसम के कारण शनिवार सुबह फसलों व पत्तियों पर बर्फ की परत जम गई। इधर ठंडी हवाओं से धनिया, आलू, गेहूं, चना आदि की फसले भी प्रभावित हुई है, हालांकि अभी जिले में कहीं पाला पडऩे जैसी समस्या सामने नहीं आई। इधर तापमान कम होने और शीलहर से आमजन परेशान है। सर्दी से बचने के लिए दिन में सूर्य की किरणों का सहारा तो रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं। खास बात यह है कि तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लगातार कड़ाके सर्दी नहीं है। इस बार भी तीन दिन तापमान कम होने के बाद अब मौसम विभाग पुन: तापमान बढऩे का अंदेशा जता रहा है।
जल्द सामान्य होगा मौसम
इधर बर्फीली हवाओं की शहर में रफ्तार भी कम रही। यहीं कारण रहा कि तापमान ४ डिग्री पहुंचने पर भी फसलों को कोई नुकसान नहीं देखा गया। शनिवार को ८ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्रकुमार धनोतिया ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान २३.२ डिग्री और न्यूनतम तापमान ४.० डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अब तापमान के बढऩे की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य हो जाएगा। धनोतिया ने बताया कि अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। प्रतिदिन २ डिग्री के लगभग तापमान में बढ़ोतरी होगी। जो संक्रांत तक १४ डिग्री तक पहुंच सकता है। धनोतिया ने बताया कि संक्रांत के आसपास बादल छाए रह सकते हैं।
Published on:
11 Jan 2020 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
