
दुल्हों को उपहार में मिली बाइक, निकाह के बाद छाई खुशी
शाजापुर.
शाजापुर जिला मुख्यालय पर हुए मुस्लिम समाज के विवाह सम्मेलन में दूल्हों के चेहरों पर दोहरी खुशी नजर आ रही थी। यहां १३ जोड़ों को मोटर साइकिल भी भेंट की गई। बाईक पाकर जहां दूल्हों के चेहरे खिल उठें, वहीं अन्य लोग भी सम्मेलन में विवाह करने को लेकर आकर्षित हुए। अवसर था अहले इस्लाम कौमी इज्तेमाई शादी कमेटी शाजापुर द्वारा आयोजित १२वें निकाह सम्मेलन का। सम्मेलन का आयेाजन दुपाड़ा रोड़ ईदगाह के पास किया गया। जहां २५ जोड़ों का निकाह काजी मोहसिनउल्ला के नेतृत्व में पढ़ाया गया। सम्मेलन में १३ जोड़ों को उपहार में बाईक के अलावा कुलर, फ्रीज, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, गोदरेज अलमारी, सोफासेट सहित अन्य सामग्री भेंट की गई। वहीं अन्य १२ जोड़ों को घरेलू उपहार भेंट किया गया। सम्मेलन के आयोजक सैयद इरशाद अली ने बताया कि कमेटी ने इस बार २५ जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया। १३ जोड़ों से ५५००-५५०० रुपए और १२ जोड़ों से ९५०० हजार रुपए सहयोग में लिए गए थे। जिन जोड़ों ने ५५ हजार रुपए जमा किए उन्हें बाईक के अलावा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, मसेरी सहित अन्य सामान उपहार भेंट किया गया। उन्होंने बताया कि समाज में अनेक लोग बेटियों को उपहार देने में लाखों रुपए खर्च करते हैं। ऐसे में लोगों को सम्मेलन की ओर आकर्षित करने के लिए यह योजना बनाई है। इस योजना के बाद अधिक से अधिक लोग सम्मेलन में भाग ले रहे हैं और कम खर्च में अनेक उपहार दिए जा रहे है। जिससे की फिजुल खर्ची से बचेगा।
विदाई में नम हुई आंखे
बाबूल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले... इन्हीं दुआओं के साथ सम्मेलन से दुल्हनों को नम आखों से परिजनों ने विदाई दी। दूल्हा-दुल्हन ने निकाहनामा पर हस्ताक्षकर हमेशा के लिए एकदूजे का होने की रश्म अदा की। काजी साहब द्वारा निकाह पढ़ाते ही सभी ने मुबारकबाद पेश की। कमेटी के याकूब खान ने बताया कि वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए शहर के वरिष्ठजन पहुंचे और दुल्हा-दुल्हन को दुआओं से नवाजा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमेटी के सैयद अनवर अली, सैयद इकरार अली, शादाब कमाली, सैयद अजहर अली, काजी एहसान उल्ला, रफीक पेंटर, सज्जाद एहमद कुरैशी, शेख राजू, शाकिर अली, सैयद युसूफ अली, जफर खान, सैयद अरब अली, सैयद अफसर अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
Published on:
16 Apr 2019, 9:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.