28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के धरने में सपाक्स ने दिखाए काले झंडे

मुख्यमंत्री पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस के विरोध में भाजपा कर रही थी धरना प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 4 Sep 2018, 10:38 PM IST

patrika

भाजपा के धरने में सपाक्स ने दिखाए काले झंडे

शाजापुर.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आर्शीवाद यात्रा में चुरहट जिला सीधी में हुए पथराव के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर धरना दिया। धरने के दौरान एट्रोसिटी एक्ट के संसोधन को लेकर भाजपा के धरना स्थल पर सपाक्स कार्यकर्ता पहुंचे और धरना स्थल पर काले झंडे लहराए। हालांकि इस विरोध में भाजपाई और सपाक्स कार्यकर्ता हंसते रहे और नारे लगाते हुए एक दूसरे को गले भी लगाया। बता दें कि सपाक्स पदाधिकारी धरने के दौरान विरोध को लेकर अन्य कार्यकर्ता को फोन लगाते रहे, लेकिन काफी समय बीतने तक कार्यकर्ता नहीं पहुंचे, एक घंटे तक सपाक्स पदाधिकारी भीड़ नहीं जुटा पाए।
मंगलवार को भाजपा मंडल की ओर से बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। दोपहर २ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता धरना स्थल पर एकत्रित होने लगे। उक्त धरने में एट्रोसिटी एक्ट के संसोधन के मामले में सपाक्स कार्यकर्ता भी बस स्टैंड पर एकत्रित होने लगे। जैसे ही धरना कार्यक्रम शुरू हुआ, सपाक्स कार्यकर्ता हाथों में कपड़ा लेकर धरना स्थल पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भाजपाईयों ने भी नारेबाजी की। हालांकि नारेबाजी के बाद दोनों ही संगठनों के लोग एक दूसरे के गले भी मिले और हंसते हुए चर्चा की।

कांग्रेस की साजिश बताया मुख्यमंत्री पर हमला
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शीतल भावसार ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस पार्टी बोखला गई। जन आशीर्वाद यात्रा जैसे ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह के चुनाव क्षेत्र चुरहट जिला सीधी में पहुंची तो वहां पर कांगे्रस कार्यकताओं ने यात्रा के रथ पर पथराव किया और शिवराजसिंह चौहान पर जानलेवा हमला किया। हमले के विरोध में भाजपा नगर मंडल द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें हमला करने वाले लोगों कड़ी सजा दिलवाने की मांग की गई। इस दौरान एसडीएम यूएस मरावी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, शम्बू चौधरी, चेतना शर्मा, मधु दवे, प्रदीप चंद्रवंशी, रवि पांडे, शेख रफीक, कृष्णकांत कराड़ा, भगवानसिंह सोंती, प्रहलाद गवली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।