
शाजापुर. भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में करीब 18 जिलों में शुक्रवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है, जिसका सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाए। इसी के साथ किसानों ने अपनी अन्य मांगें भी सरकार के समक्ष रखी।
जानकारी के अनुसार भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में मालवा प्रांत के आह्वान पर प्रांत के सभी 18 जिलों में 5 सूत्रीय मांगों लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसके तहत पुरानी कृषि उपज मंडी टंकी चौराहा पर पहले भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता एवं किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया।
ये हैं किसानों की प्रमुख मांगे
-आयात निर्यात नीति किसान हितेषी बनाई जाना चाहिए।
-जिला सहकारी बैंक का अल्पकालीन ऋ ण की डयू तारीख 15 मार्च से बढ़ाकर 10 मई की जाए।
-नर्मदा लिंक परियोजना जिसमें जिले के कई गांव वंचित रह गए हैं गांव को जोड़ा जाए एवं जहां पर योजना का काम चल रहा था कई स्थानों पर कार्य बंद है उन कार्य को की समीक्षा कर उन्हें भी शुरू किया जावे।
-पूर्व में 4 मार्च से से 6 मार्च के बीच प्रदेश के शाजापुर जिले में जिले में बारिश आंधी और ओलावृष्टि हुई थी जिसके कारण किसानों की खड़ी फसलों में भयंकर नुकसान हुआ था जिसकी राहत राशि एवं बीमा राशि के लिए अभी तक कोई सर्वे नहीं हुआ है इसके लिए किसानों में आक्रोश है इसका भी जल्द सर्वे किया जावे।
-25 मार्च से गेहूं की एम एस पी पर खरीदी की जाएगी लेकिन इस बीच बारिश आंधी और ओलों के कारण किसानों की गेहूं की फसलों में गुणवत्ता कलर क्वालिटी बुरी तरह खराब हो चुकी है गेहूं का दाना भी छोटा रह गया है और लगातार बारिश के कारण नमी भी बनी हुई है ।
उक्त गेहूं को मानक पैमाने का ध्यान न रखते हुए किसानों का सारा गेहूं खरीदी केंद्रों पर तुलवाने का आदेश जारी करें। अन्यथा किसी भी किसान की ट्रॉली कैंसिल करने पर भारतीय किसान संघ जिले का किसान खरीदी केंद्रों पर आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करेगा। जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की रहेगी।
Published on:
17 Mar 2023 04:14 pm

बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
