1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहज की शिक्षा और लगन लाई रंग, आईआईएम रांची में मिला प्रवेश

सामान्य परिवार से देश की शीर्ष एमबीए संस्था तक का प्रेरक सफर

शाजापुर. शहर के होनहार विद्यार्थी ध्रुव सोनी ने देश की प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्था Indian Institute of Management Ranchi में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। ध्रुव, पिता मनोज सोनी, ने नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक सहज पब्लिक स्कूल, शाजापुर से शिक्षा प्राप्त की। विद्यालय परिसर में उनकी इस उपलब्धि पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। दुपाड़ा रोड स्थित स्कूल से स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद ध्रुव ने एमबीए की तैयारी शुरू की और अपने लक्ष्य पर निरंतर फोकस बनाए रखा।

मार्गदर्शन और निरंतर संपर्क बना सफलता की कुंजी

ध्रुव ने बताया कि वह सामान्य परिवार से हैं और बचपन से ही एमबीए कर देश की शीर्ष संस्था में पढ़ने का सपना देखते थे। स्कूली शिक्षा के दौरान ही उन्होंने अपने शिक्षकों, विशेषकर प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन से यह लक्ष्य साझा किया था। स्कूल छोड़ने के बाद भी वह प्राचार्य डॉ. जैन और संचालिका आशा जैन के संपर्क में रहे। उन्हें पढ़ाई, तैयारी और करियर मार्गदर्शन में लगातार सहयोग मिलता रहा। हाल ही में जारी चयन सूची में जब उनका नाम शामिल हुआ तो उन्होंने आवश्यक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों को यह खुशखबरी दी।

संस्था ने दी शुभकामनाएं, युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्रोत

प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन एवं संचालिका आशा जैन ने ध्रुव को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि ध्रुव की मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य ने यह उपलब्धि संभव बनाई है। उनकी सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शहर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।आईआईएम रांची जैसे शीर्ष संस्थान में चयन यह दर्शाता है कि समर्पण, सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी पृष्ठभूमि का छात्र बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। ध्रुव की सफलता ने शाजापुर के युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है।