1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दानपेटी खुलते ही निकली 15 लाख से अधिक राशि

Buffalo Mata Temple Donation Box Opens; Over ₹15.74 Lakh Collected
less than 1 minute read
Google source verification
नवरात्र और माघ मेले में उमड़ती है भारी श्रद्धा

सारंगपुर। सारंगपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर त मालवा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बीजासन भैंसवा माता मंदिर में शुक्रवार को दानपेटी खोली गई। राजस्व अमले की उपस्थिति में की गई गणना में 15 लाख 74 हजार 500 रुपये नकद प्राप्त हुए। दान राशि की गिनती ट्रस्ट सदस्यों, पटवारी, आरआई एवं शासन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ की गई। संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी ट्रस्ट सचिव एवं तहसीलदार आकाश शर्मा ने की। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह राशि मंदिर के विकास और निर्माण कार्यों में उपयोग की जाएगी।

विवाह लग्न की अनूठी परंपरा से जुड़ा आस्था का केंद्र

भैंसवा माता धाम में विवाह सीजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुभ मुहूर्त के लिए पहुंचते हैं। यहां वर-वधू पक्ष द्वारा ‘पाती’ लिखाने की परंपरा निभाई जाती है, जिसे देवी की स्वीकृति माना जाता है। पाती लिखने के बाद निर्धारित तिथि पर विवाह संपन्न किया जाता है। दुल्हन पक्ष की ओर से नारियल, वस्त्र एवं उपहार लेकर दूल्हे के घर पहुंचने की परंपरा आज भी प्रचलित है। यह परंपरा क्षेत्र में आस्था और सामाजिक विश्वास का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती है।

नवरात्र और माघ मेले में उमड़ती है लाखों की भीड़

मंदिर में वर्ष की दोनों नवरात्रि और माघ माह के दौरान विशेष मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ग्रामीण अंचल में स्थित होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। उल्लेखनीय है कि यहां लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से भव्य बिजासन मंदिर निर्माणाधीन है, जिसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रखी गई थी। मंदिर ट्रस्ट को विश्वास है कि आगामी वर्षों में यह धाम क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में और अधिक विकसित होगा।