scriptनपा में महिलाओं ने दिखाया शक्ति का प्रदर्शन, जाने क्यों | Display of power shown by women in Napa, why go | Patrika News
शाजापुर

नपा में महिलाओं ने दिखाया शक्ति का प्रदर्शन, जाने क्यों

नगर पालिका शहरवासियों साफ पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। शहर के कुछ वार्डों तक तो पानी भी नहीं पहुंच रहा है।

शाजापुरMar 25, 2018 / 01:03 am

Lalit Saxena

patrika

water supply,nagar palika,mahila,pradershan,

शाजापुर. नगर पालिका शहरवासियों साफ पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। शहर के कुछ वार्डों तक तो पानी भी नहीं पहुंच रहा है। जिससे आक्रोशित लोग शनिवार को नगर पालिका पहुंचे और जमकर हंगामा किया।इस दौरान सीएमओ से बहस भी हुई।
शहर वार्ड ३ अयोध्याबस्ती के रहवासी विगत कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड है। जो शनिवार को आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर नगर पालिका पहुंचे और सीएमओ के सामने अपने वार्ड की समस्या रखी। इस दौरान वार्डसे बर्तन लेकर पहुंचीं महिलाओं और आप कार्यकर्ताओं से सीएमओ से लंबी बहस भी हुई है। वार्डकी महिलाओं ने बताया कि बस्ती में 100 घरों के बीच केवल एक सरकारी नल और एक हैंडपम्प है। हैंडपंप बंद पड़ा हुआ है और सरकारी नल से सभी को पानी नहीं मिलता। जिसके कारण वार्डवासियों को पीने का पानी दूर से लाना पड़ता है। रहवासियों का कहना है कि हमें अभी से नाए हुए आठ-आठ दिन हो जाते है। शुरुआती गर्मी में पानी के ये हाल है तो आने वाली गर्मी में हमे वार्ड ही छोडऩा पड़ेगा। रहवासियों ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत उनके वार्ड में सफाई कर्मी भी नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा यदि 8 दिनों में वार्ड की समस्याएं हल नहीं हुई तो वार्डवासी नगर पालिका के सामने अनशन पर बैठेंगे।
शहरवासियो में दिखी नाराजगी
वार्ड वासियों के साथ पहुंचे आम आदमी पार्टी जिला संयोजक ने बताया है कि नगर वाटर वक्र्स के पास मरे हुए सुकर का पानी, होटलों और अस्पतालों का दूषित पानी शहरवासियों को सप्लाई किया गया है। जिससे शहरवासियों में आक्रोश है। लेकिन नगर पालिका द्वारा अभी भी साफ स्वच्छ पानी सप्लाईनहीं किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भी नपा के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विवेक शर्मा, विधानसभा प्रभारी जिया लाला, सचिव प्रेमनारायण कुशवाह, अल्प संख्यक जिला संयोजक वकील खान, महिला प्रकोष्ठ निर्मला देवी सेंगर, सेरबानो, हेमलता, सुनीता, संगीत, ममता आदि उपस्थित थे।

Home / Shajapur / नपा में महिलाओं ने दिखाया शक्ति का प्रदर्शन, जाने क्यों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो