Ajab Gajab : कहा जाता है कि, जब कभी बिजली के तारों में आग लग जाए या फिर करंट के कारण आग फैले तो उस पर किसी भी हालत में पानी नहीं डालना चाहिए। क्योंकि, करंट के संपर्क में आने पर पानी में भी करंट फैल सकता हैं और उसके संपर्क में आने वाले को भारी नुकसान हो सकता है, लेकिन मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक बिजलीकर्मी ने शनिवार को एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर मौके पर मौजीद हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, ये एक बड़ी लापरवाही है, लेकिन क्षेत्र में लोग कर्मचारी के इस कारनामे के बाद उसे 'खतरों का खिलाड़ी' कह रहे हैं। विद्युतकर्मी के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।