5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिंदगी की जंग लड़ रहे देवराज का लिवर ट्रांसप्लांट खर्च उठाएगी सरकार

पत्रिका इम्पैक्ट.... निजी अस्पताल पहुुंचा पत्र, शाजापुर जिले के ग्राम ढाबलाधीर निवासी माता-पिता ने अपने बेटे के लिए लगाई थी गुहार - पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था समाचार, पत्र पहुंचते ही बोले, धन्यवाद पत्रिका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Piyush bhawsar

•

Updated: 15 Mar 2022, 12:45 AM IST

Government will bear the cost of liver transplant of Devraj, who is fi

शाजापुर। अस्पताल में उपचाररत देवराज और पत्रिका में 14 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित समाचार।

शाजापुर.

जिले के गाम ढाबलाधीर निवासी छह वर्षीय मासूम देवराज की जिंदगी की जंग में प्रदेश की सरकार मददगार बन गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय से भोपाल के निजी अस्पताल को देवराज का लिवर ट्रांसप्लांट ऑपरेशन का पूरा खर्च सरकार स्तर से वहन करने संबंधी पत्र भेजा गया है। तंगहाली का सामना कर रहे देवराज के माता-पिता के चेहरे पर भी खुशी लौट आई है, अब वे उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब मासूम का ऑपरेशन होगा और फिर से वह परिवार को महका देगा। मालूम हो कि देवराज ने हाथ जोड़कर तो माता-पिता ने संदेश के माध्यम से मदद की गुहार लगाई थी, इसे लेकर पत्रिका ने प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया था। इसके बाद सोमवार को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिए जाने संबंधी पत्र जारी कर दिया गया। इस पत्र के बाद अस्पताल ने देवराज के ऑपरेशन की तैयारी भी शुरू कर दी है।

सीएम ने कहा, सरकार कराएगी लिवर ट्रांसप्लांट
शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि कालापीपल तहसील के ढाबलाधीर निवासी चुन्नीलाल मेवाड़ा का पुत्र विल्सन डिसिज से पीडि़त है और वर्तमान में भोपाल के निजी अस्पताल में दाखिल है। देवराज के पिता चुन्नीलाल ने मुख्यमंत्री से सहायता की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मीडिया के माध्यम से जानकारी का संज्ञान लेते हुए चुन्नीलाल को निवास पर बुलाया था और तत्काल चिकित्सकों से चर्चा कर अधिकारियों को निजी अस्पताल में दाखिल देवराज के लिवर ट्रांसप्लांट की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि बालक देवराज मेवाड़ा का लिवर ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

अस्पताल को जारी हुआ पत्र
देवराज के पिता चुन्नीलाल मेवाड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से अस्पताल को पत्र जारी कर दिया गया है। अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि जल्दी ही वो देवराज का लिवर ट्रांसप्लांट करने के लिए ऑपरेशन करेंगे। मुख्यमंत्री तक परिवार की बात पहुंचाने के लिए पत्रिका का धन्यवाद और मेरे बेटे की चिंता करने के लिए मुख्यमंत्री का ह़दय से आभार।

00000000