22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाठ इतनी कि स्वगत के लिए दुल्हन की तरह सजाया नगर

प्रजा को दर्शन देकर छोटे भाई से मिलने पहुंचे बाबा मंगलनाथ, दर्शन कर भक्त हुए निहाल

2 min read
Google source verification
patrika

Devotee,kartab,shahi sawari,swagat,

शाजापुर.दनगराधिपति भगवान मंगलनाथ पूरे लाव-लश्कर और राजसी ठाट-बाट से प्रजा का हाल जानते हुए अपने भाई सोमेश्वर महादेव से मिलने जैसे ही निकले। पूरा शहर उनकी अगवानी में झुक गया। दुल्हन की तरह सजे पूरे सवारी मार्ग पर शिव भक्तों के नयन मंगलनाथ महादेव की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते रहे। इधर इंद्रदेव ने भी नगराधिपति की अगवानी करते हुए बारिश की बूंदों से पूरे मार्ग को पखारा। हर कोई मंगलनाथ के दर्शन पाकर शिव भक्ति में झूमने लगा।
बैंड, ताशे, ढोल और डीजे के साथ झांकियों और भक्तों के सैलाब के बीच शाम 5 बजे के बाद मां राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे स्थित भगवान मंगलनाथ महादेव मंदिर परिसर से रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इसके पूर्व मंदिर में जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अमले व मंदिर समिति सदस्यों ने भोलेनाथ का पूजन कर आरती उतारी। मंदिर समिति सदस्य मंगलनाथ महादेव के मुघौटे को पालकी में लेकर सवारी के लिए विशेष तैयार किए रथ में विराजित किया। रथ में मुघौटे को विराजित करने के बाद सवारी शुरू हुई। मंदिर से निकल कर सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए धानमंडी पहुंची। यहां पर ओंकारेश्वर महादेव का पूजन किया गया। इसके बाद सवारी यहां से निकलकर रात १२ बजे सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां पर सवारी को विराम दिया गया। मंदिर में सोमेश्वर महादेव और मंगलनाथ महादेव का मिलन करवाया गया।
बारिश में बढ़ गया भक्तों का उत्साह
सवारी शुरू होने के पहले कुछ देर के लिए बारिश हुई जिससे सड़कें भीग गई। इसके बाद सवारी जैसे ही आगे बढ़ी आसमान से तेज बारिश होने लगी। झमाझम बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। हर कोई बैंड पर बजती शिव धुन सहित ढोल और ताशे पर झूमता हुआ भोले के जयकारे लगाता रहा।
सड़कों के दोनों ओर भक्तों की भीड़

मंगलनाथ महादेव के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु सड़कों के दोनों ओर खड़े हो गए। एबी रोड, ट्रैफिक पाइंट सहित पूरे सवारी मार्ग पर भीड़ का नजारा देखते ही बन रहा था।
भीड़ में खड़े लोग बाबा के जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। भक्तों ने रथ में सवार मंगलनाथ महादेव के मुघौटे का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
ओंकारेश्वर- मंगलनाथ ने किया एक-दूसरे का अभिनंदन
छोटे भाई से मिलने के लिए निकले मंगलनाथ महादेव धानमंडी क्षेत्र में स्थित भगवान ओंकारेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे। यहां पर भगवान ओंकारेश्वर महादेव और नगराधीपति बाबा मंगलनाथ ने एक-दूसरे का अभिनंदन किया। मंदिर पर मंगलनाथ महादेव मंदिर के पुजारी ने भगवान ओंकारेश्वर की आरती की। वहीं भगवान ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने भगवान मंगलनाथ के मुघौटे की आरती की। इसके बाद सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर सवारी को विराम दिया गया। यहां पर भगवान मंगलनाथ और सोमेश्वर महादेव की सामूहिक रूप से आरती की गई।
ये रहे शाही सवारी के मुख्य आकर्षण
1. सबसे आगे नृत्य करते घोड़े।
२. ट्रैक्टर पर मलखंभ का प्रदर्शन।
३. नरसिंगा जिला उज्जैन का श्री जयसंतोष बैंड।
४. शिवगणों का रूप धरे झांझ-मंजीरे बजाते शिवभक्त।
५ . मंगलनाथ महादेव की झांकी।
६. आकर्षक रथ में सवार नगराधिपति भगवान मंगलनाथ।
७ . ईश्वर ब्रॉस बैंड इटारसी।
८. भगवान शिव, प्रभु श्री राम सहित माता जानकी व हनुमानजी का रूप धरे कलाकार नृत्य करते हुए।
९. बग्गी में सवार संत।