
pooja,Devotee,prasad,aarti,Narsingh jyanti,
शाजापुर.नई सड़क स्थित औदिच्य धर्मशाला में औदिच्य ब्राह्मण समाजजनों ने भगवान द्वारकाधीश के मंदिर में भगवान नृसिंह की जयंती मनाई। रविवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर प्रभु श्री के दर्शन किए।
पं. अशोक व्यास ने बताया की भगवान विष्णु की प्रत्येक लीलाओं में जन कल्याण के लिए सीख का विशेष महत्व है। प्रभु ने रहस्यमय बातों के माध्यम अपने भक्तों पर कृपा की है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु का नृसिंह अवतार भगवान का अपने भक्तों के प्रति अनन्य प्रेम को दर्शाता है। भक्त प्रहलाद को उसके असुर पिता हिरण्यकश्यप के अत्याचारो का अंत करने के लिए लिया था। भगवान विष्णु ने खंबे से नृसिंह स्वरुप में प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। इसलिए वैशाख शुक्ल की चर्तुदशी को नृसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। जयंती पर धर्मशाला में विराजित भगवान द्वारकाधीश जी का नृसिंह स्वरुप मेें शृंगार किया गया। जैसे ही मंदिर में दर्शन खुले महिलाओं ने भजन-किर्तन किए। इसके बाद ठाकुर जी के सम्मुख शीतल पदार्थों का भोग लगाकर आरती की गई।
कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, चांदनारायण त्रिवेदी, मनोहरलाल शर्मा, कैलाशचंद्र त्रिवेदी, महेश त्रिवेदी, मनीष त्रिवेदी, सचिन भट्ट, किरण व्यास, कमला व्यास आदि उपस्थित थे। समापन पर भक्तों का प्रसादी का वितरण किया गया।
सोयतकलां. अखिल भारतीय क्षत्रिय राठौर समाज ने पट्टी मोहल्ला स्थित नृसिंह मंदिर पर भगवान नृसिंह का आकर्षक शृंगार कर शनिवार को भगवान नृसिंह की जयंती मनाई।
कहा जाता है बड़ीं से बड़ी मुसीबत आने पर भगवान नृसिंह अपने भक्तों की रक्षा के सहायता करते हैं। शास्त्रों के अनुसार नृसिंह जयंती के दिन पूरी श्रद्धा और नियम से पूजा-पाठ और दान पुण्य करने से भगवान नृसिंह सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी पवित्र भाव को लेकर भक्त हर वर्ष शोभायात्रा निकालते। इसमें भगवान नृसिंह को रथ में विराजित कर नगर में भ्रमण करवाया, वही भक्त भजन कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा पट्टी मोहल्ला नृसिंह मंदिर से शुरू हुई और प्रमुख मार्गों से होती हुई नृसिंह मंदिर पर पहुंची। यहां भगवान नृसिंह की महाआरती कर प्रसाद बांटा गया। यात्रा में समाज के वरिष्ठजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए।
ग्राम सोयतखुर्द के अति प्राचीन नृसिंह मंदिर में भी जयंती मनी। मंदिर का आकर्षक शृंगार किया गया। भगवान का विशेष अभिषेक पूजन कर भक्तों ने महाआरती की। गई दिनभर भक्त भगवान की भक्ति में लीन रहे। भक्तों ने भगवान नृसिंह से नगर व क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
Published on:
30 Apr 2018 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
