13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर में खिला कमल, अरुण भीमावद 7 वोटों से जीते

परिणाम के बाद हुआ बवाल, हुड़दंगियों ने किया पथराव

2 min read
Google source verification
शाजापुर में खिला कमल, अरुण भीमावद 7 वोटों से जीते

Ambikapur Assembly election result 2023 : राजेश अग्रवाल ने 8190 वोटों से आगे, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पिछड़े,Ambikapur Assembly election result 2023 : राजेश अग्रवाल ने 8190 वोटों से आगे, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पिछड़े,पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना रविवार सुबह हुई। दोपहर 2.30 बजे तक के परिणामों में शाजापुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमवाद कश्मकश भरे मुकाबले में मात्र सात वोटों से जीत पाए। उन्होंने कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी हुकुमसिंह कराड़ा को हराया। हालांकि अधिकृत घोषणा होना बाकी है। इधर परिणाम आने के बाद पथराव हो गया। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस ने हुड़दंगियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। शुजालपुर से वर्तमान स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार 15 हजार वोटों से जीत गए हालांकि घोषणा नहीं हुई। सबसे चौंकाने वाला परिणाम कालापीपल सीट से रहा। यहां पर भाजपा के घनश्याम चंद्रवंशी ने कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक कुणाल चौधरी को 11941 वोटों से हरा दिया। यहां भी घोषणा बाकी है। आगर-मालवा में भाजपा के मधु गेहलोत ने कांग्रेस के विपिन वानखेड़े को हरा दिया हालांकि घोषणा बाकी है। इसी प्रकार सुसनेर सीट से कांग्रेस के भैरोसिंह परिहार बापू ने भाजपा विधायक व प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह को हरा दिया। हालांकि घोषणा बाकी है।


पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
यहां शुरुआती रुझान से भाजपा आगे चल रही थी। हालांकि कशमकश भरे मुकाबले में कांग्रेस के हुकुमसिंह कराड़ा को भाजपा के अरुण भीमावद ने मात्र ७ वोटों हराया दिया। परिणाम आने के बाद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव के दौरान कुछ लोगों को चोट आई है। हुड़दंगियों ने आग लगाने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस की सख्ती से वे सफल नहीं हो पाए। हुड़दंगियों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩा पड़े। इधर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती दिखने पर भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी आगरा-बांबे हाईवे पर निकल आए और जोरदार नारेबाजी करने लगे और जश्न मनाया।


आगर-मालवा : बापू ने चौंकाया, राणा व वानखेड़े हारे
जिले की दो सीटों में से एक पर कांग्रेस तो एक पर भाजपा आगे चल रही है। आगर-मालवा विधानसभा 166 भाजपा प्रत्याशी माधवसिंह गेहलोत 10255 से वोटों से आगे चले रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े को 61444 वोट तो गेहलोत को मिले 71699 वोट मिले थे। सुसनेर विधानसभा (165) में 15वें राउंड में भैरोसिंह परिहार 11700 से आगे थे। यहां पर परिहार को 68142 तो भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह को 56442 वोट मिले थे।