28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इबादत से रोशन हुई मस्जिदें, सुबह तक किए सजदे

शब-ए-बारात पर रात भर मस्जिदों में हुई नमाज अदा, कब्रिस्तान पहुंचकर मरहुमीनों के लिए की मगफिरत की दुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 21 Apr 2019, 9:07 PM IST

patrika

इबादत से रोशन हुई मस्जिदें, सुबह तक किए सजदे

शाजापुर.

शनिवार-रविवार की रात मुस्लिम समाज के लिए खुदा की खास दबादत वाली रात रही। खुदा की इबादत में मस्जिदे नमाजियों से रोशन रही। मरहुमीनों की मगफिरत की दुआएं की गई, समाजजन कब्रिस्तान भी पहुंचे और दुआएं की। मुस्लिम समाज द्वारा शब-ए-बारात का त्योहार खुदा की इबादत कर मनाया गया। इस दौरान शहर की तमाम इबादतगाहों पर लोगों की भीड़ रही। कोई सजदे कर रहा था, तो कोई कुरआन-ए-पाक की तिलावत कर रहा था, तो कोई खुदा से दुआ कर रहा था।
शाम से ही मस्जिदों में रौनक बढ़ गई थी, रात ९ बजे ईशा की नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान पहुंचे और मरहूमीन (दिवंगत) के लिए मगफिरत (मौक्ष) के लिए दुआएं की। इस दौरान इबादतगाहों के साथ ही कब्रिस्तान में भी रोशनी की गई। देर शाम से लोगों का कब्रिस्तान में पहुंचना शुरू हुआ जो सुबह तक चलता रहा। जिससें कब्रिस्तान फूलों की खुशबू से महक उठा। जमीअत उलेमा ए हिंद के शहर सदर मुफ्ती अब्दुल हमीद ने बताया कि शाबान के माह की १५वीं रात खुदा की इबादत के लिए बड़ी खास है। इस रात खास इबादत होती है। मुस्लिम समाजजन रातभर खुदा की इबादत में लीन रहे।

जलसे का हुआ आयोजन
शनिवार रात शहर के पीपलपत्ता मस्जिद में जलसे का आयोजन किया गया। इस दौरान पीपलपत्ता मस्जिद स्थित मदरसे में पढऩे वाले बच्चों में से २० बच्चों के कुरआन मुकम्मल हुए। जिन्हें उलेमाओ द्वारा पुरस्कार दिए गए। जलसे में बच्चों ने नात, कुरआन की आयत, नमाज के तरीके, हदीस सहित अन्य तकरीर की। इस दौरान उलेमाओं ने भी तकरीर की। कार्यक्रम में मदरसा संचालक जिला जमीअत उलेमाए हिंद जिला सदर मौलाना अफजल, शहर जमीअत उलेमा हिंद के शहर सदर मुफ्ती अ. हमीद सा, काजी अहसालउल्ला, हाफिज गफ्फार सा. सहित शहर के ओलेमाओ इकराम ने शिरकत की। कार्यक्रम में एकता गु्रप की ओर से कुरआन मुकम्मल करने वाले बच्चों को इनामात से नवाजा गया, साथ ही ओलेमाओं का इस्तकबाल किया गया। एकता गु्रप के अध्यक्ष सैयद वकार अली, सरपरस्त दाऊद सेठ, हाजी मसीत आदि मौजूद रहे।