25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद से बिहार जा रहे ट्रक में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

MP News: मध्य प्रदेश के शाजापुर में अहमदाबाद से बिहार जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक बड़ा हादसा टल गया। गुजरात के अहमदाबाद से परचून भरकर बिहार जा रहे एक ट्रक में नगर के समीप से निकले एबी रोड बाईपास पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ही ट्रक आग ने ट्रक को चपेट में लिया।

ट्रक चालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक के चालक और क्लीनर में कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर शाजापुर से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। यहां पर चार से पांच दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने तक एबी रोड पर सारंगपुर की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद रखा गया। आग बुझाने के बाद मार्ग को पुन चालू किया गया।

बताया जा रहा है कि तीन से चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद शाजापुर से सारंगपुर जाने वाले मार्ग को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। जिससे यातायात बाधित हुआ।

पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण अज्ञात है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।