1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarv Hindu Utsav Committee Spreads Holi Cheer with Simplicity and Natural Colors in Shajapur

बस्तियों में पहुंचकर बच्चों को बांटी पिचकारी, रंग और मिठाइयां

शाजापुर. सर्व हिंदू उत्सव समिति एवं होली उत्सव समिति ने होली पर्व की शुरुआत सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ की। शुक्रवार को समिति पदाधिकारी नगर की विभिन्न बस्तियों में पहुंचे और बच्चों के साथ होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पिचकारी, रंग और मिठाइयां वितरित कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि हर वर्ग का बच्चा होली की खुशियों में सहभागी बन सके। समिति द्वारा होली पर्व से संबंधित पंपलेट का भी वितरण किया गया।

पांच दिवसीय परंपरा को निभाने की तैयारी

नगर में पांच दिनी होली उत्सव मनाने की परंपरा है, जिसे इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक निभाया जाएगा। समिति पदाधिकारी नगरवासियों से सहयोग लेकर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश के साथ होली मनाई जाएगी। कार्यक्रम में सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, महासचिव मनीष सोनी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व को सामूहिक रूप से मनाने का संदेश दिया।

प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर विशेष जोर

समिति ने इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों से होली मनाने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों द्वारा टेसू के फूल एकत्रित किए जा रहे हैं, जिनसे पारंपरिक रंग तैयार किए जाएंगे। अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और खुशियां बांटने का पर्व है, जिसे सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी तरीके से मनाना चाहिए। प्राकृतिक रंगों के उपयोग से जहां स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, वहीं भारतीय परंपरा को भी बढ़ावा मिलेगा।