5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में एक लाख लोगों को जोड़ा जाएगा अनूठे अभियान से

कंचन वेल्फेयर सोसायटी ने नशे के विरुद्ध चलाया हस्ताक्षर अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Piyush bhawsar

•

Updated: 22 Nov 2022, 9:48 PM IST

One lakh people will be connected in the district through a unique cam

शाजापुर। कंचन वेल्फेयर सोसायटी ने शुरू किया नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान

शाजापुर.

कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा समीपस्थ ग्राम रंथभवर में रंथभवर स्वामी विवेकानंद जन जगृति समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।

इस अभियान की शुरुआत जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया द्वारा की गई। संस्था द्वारा संपूर्ण जिले में एक लाख लोगों को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। संस्था द्वारा यह मुहिम शाजापुर जिले के साथ अन्य जिले में भी चलाई जाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष केतल पटेल, संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक विष्णु नागर, जिला समन्वयक जय दीक्षित ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत, अशोक पाटीदार, दिलीप चौधरी द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान में हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से गायत्री वर्मा, नवीन वर्मा और दीपक धानुक मौजूद रहे।

0000000