
उफ... इतनी गर्मी, यहां खड़े पेड़ में लग गई आग
शाजापुर.
इन दिनों अपने चरम पर है, सूरज आग बरसा रहा है। गर्मी का सितम आमजन के साथ ही मवेशी, पक्षी सहित पेड़-पौधों को झेलना पड़ रहा है। जिले में पहले तेज गर्मी के चलते खजूर के पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते खूजर के पेड़ से आग की लपटे निकलने लगी कुछ ही देर में पेड़ पर लगी आग नीचे पड़ी झाडिय़ों में फैलने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, नहीं आग पूरे जंगल क्षेत्र में फैल जाती।
जिला मुख्यालय से ३० किमी दूर ग्राम बोलाई के रेलवे स्टेशन पास स्थिति जंगल में एक खजूर के पेड़ पर आग लग गई। आग पेड़ के ऊपरी हिस्से के सूखे पत्तों में लगी। इस दौरान ग्राम के कुछ युवक वहीं मौजूद थे। जिन्हें पेड़ पर आग की चिंगारी उठते देखी। देखते ही देखते पेड़ का ऊपरी हिस्सा आग उगलने लगा। इसके बाद आग में जल टहनियां नीचे गिरी और नीचे पड़ी झाडय़ों ने भी जमकर आग पकड़ ली। मौजूद लोगों ने पानी की व्यवस्था कर तत्काल आग पर काबू पाया। बता दें कि जिले में ये पहला मामला है जब तेज गर्मी के कारण पेड़ में आग लगी हो। इसके पहले गर्मी के चलते पत्तों के मुरझाने, झुलसने के मामले सामने आए हैं।
गर्मी को लेकर हुए सचेत
खजूर के पेड़ में आग लगने की घटना जिले में तेजी से फैली। इसी के साथ लोग गर्मी को लेकर सचेत भी हो गए। बता दें कि मार्च में ही गर्मी ने अपना तीखा रुख इख्तियार कर लिया था। जिसके बाद अपै्रल में भी जबरदस्त गर्मी लोगों को झेलना पड़ रही है। ऐसे में लगातार ४४ डिग्री के आसपास बना रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक खुली जगह में गर्म हवाओं के लपटों सूर्य की तेज किरणों के चलते तापमान अधिक रहता है। जिसके कारण पेड़, पत्ते झुलस जाते हैं।
Updated on:
1 May 2019, 9:11 PM IST
Published on:
1 May 2019, 9:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.