
Women's Day,International Women's Day,
शाजापुर. महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय गांधी हॉल में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के तहत बालिका शिक्षा, पोषण, सही उम्र में विवाह विषय पर परिसंवाद, परिचर्चा एवं पोषण मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शीतल भट्ट उपस्थित थी।
मुख्य अतिथि नपध्यक्ष भट्ट ने कहा कि महिला के रूप में जन्म मिला है, इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। क्योंकि महिलाएं ही सृष्टि के सृजन से लेकर राजनीति की छोर तक विद्यमान हैं। बेटियां जिस घर में जन्म लेती हैं उस घर में खुशियों का खजाना होता है। बेटियां घर परिवार से लेकर ससुराल तक अनेक रूपों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू रही हैं।
महिलाएं अपनी क्षमता में वृद्धि करें और ऊंचाइयों को हासिल करें
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कलावती ब्यारे ने कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता में वृद्धि करें और ऊंचाइयों को हासिल करें। साथ ही अपने बच्चों के पोषण पर भी ध्यान दें। आज हमें कुपोषण दूर करने के लिए शिविर लगाने की आवश्यकता पड़ रही है जबकि माता की जिम्मेदारी है कि बच्चों को कुपोषित न होने दें। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रभारी नीलम चौहान ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। इस मौके पर मुख्य निर्देशिका ब्रह्मकुमारी प्रतिभा दीदी, समाज सेवी संतोष शर्मा, मनीषा सिसोदिया ने भी संबोधित किया। संभागीय समन्वयक ब्रजमोहन दुबे तथा रीजनल डायरेक्टर एनआइ भोपाल रमेश मेनन ने पोषण के बारे में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से स्तनपान आदि विषयों के बारे में जानकारी दी।
व्यंजन प्रतियोगिता में बांटे पुरस्कार
व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शाहिस्ता सैय्यद, द्वितीय स्थान पर यास्मिन व नुजहत तथा तृतीय स्थान पर ऊषा भावसार व सुधा उदासी एवं विशेष पुरस्कार के रूप में प्रिया राठौर, संगीता शर्मा, मनीषा गदाले, तस्लीम खान व नेहा मालवीय को पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों को बालिका शिक्षा, पोषण, सही उम्र में विवाह आदि के संबंध में शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए तथा महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एकता ग्रुप अध्यक्ष सैय्यद वकार अली, सहायक ग्रेड तीन राजेंद्रकुमार माल्या, महिला पर्यवेक्षक, महिला सुपर वाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन की महिलाएं आदि मौजूद थी। संचालन सीनियर सुपर वाइजर अमिता निगम ने किया एवं आभार नेहा जायसवाल ने माना।
Published on:
08 Mar 2019 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
