5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठाठ-बाट से माता जानकी को ब्याहनें निकलेंगे प्रभू श्रीराम

अलौकिक विवाह आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण, सुंदरकांड के बाद हुआ छप्पन भोग का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Piyush bhawsar

•

Updated: 25 Nov 2022, 10:06 PM IST

Prabhu Shriram will marry Mata Janaki with pomp

शाजापुर। प्राचीन श्रीराम मंदिर पर लगाया छप्पन भोग

शाजापुर.

अगहन शुक्ल की पक्ष की पंचमी 28 नवंबर सोमवार को शहर में पहली बार भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है। किला परिसर स्थित श्रीराम मंदिर से निकलने वाली बारात के पहले यहां पर विभिन्न आयोजनों का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। शुक्रवार को मंदिर पर संध्याकाल में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके पश्चात रात्रि को भगवान के समक्ष छप्पन भोग भी लगाए।

उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को श्रीराम मंदिरों में विवाह पंचमी की धूम रहेगी। जन-जन के आराध्य श्रीराम और माता जानकी के विवाह की तिथि होने से विवाह पंचमी पर श्रीराम मंदिरों में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव से जुड़े आयोजन होगें। इसी कड़ी में किला परिसर स्थित विवाह महोत्सव के तहत शहर में पहली बार श्रीराम जी की भव्य बारात प्राचीन श्रीराम मंदिर किला परिसर से निकाली जाएगी। जो शहर के सोमेश्वर मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। यहां पर ‘श्रीराम-जानकी विवाह’ का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को किला परिसर में सुंदरकांड और छप्पन भोग के समय बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

निमंत्रण देकर किया आयोजन में शामिल होने का आह्वान
मंदिर समिति सदस्यों द्वारा उक्त भव्य आयोजन मेंं अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समिति के सदस्यों द्वारा जगह-जगह पहुंचकर पीले चावल देकर और निमंत्रण पत्र देकर आयोजनों में सम्मिलित होने का आग्र्रह किया जा रहा है। शुक्रवार को समिति सदस्यों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को भी आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र देकर आग्रह किया।
000000000