5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाठी लेकर करें अपने गांव की सुरक्षा

नगर और ग्राम रक्षा समितियों का सम्मेलन आयोजित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Piyush bhawsar

•

Updated: 17 Dec 2022, 9:08 PM IST

Protect your village with sticks

शाजापुर। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य

शाजापुर.


नगर और ग्रामों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को स्थानीय पुलिस लाइन में नगर और ग्राम रक्षा समिति सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसपी जगदीश डावर ने सम्मेलन आयोजित करने के लिए निर्देश दिए थे। जिसके पालन में पुलिस लाइन में सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में शाजापुर अनुभाग के थाना कोतवाली और थाना लालघाटी क्षेत्र के करीब 150 से ज्यादा नगर और ग्राम रक्षा समिति सदस्य उपस्थित रहे।

सम्मेलन में एसपी डावर द्वारा सभी रक्षा समिति के सदस्यों को प्रेरित किया गया कि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में समिति के सदस्य अपनी ड्यूटियां लगवाकर रात्रि गश्त के साथ-साथ अपराध से सबंधित गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी सक्रियता एवं सहभागिता बनाएं। कार्यक्रम को एएसपी टीएस बघेल, एसडीओपी दीपा डोडवे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से रक्षित निरीक्षक विक्रमसिंह भदौरिया, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार शेषा, सुबेदार सत्येंद्रसिंह राजपूत एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन में शाजापुर सहित ग्राम लाहोरी, सपखेड़ा, साजोद, खोरिया नायता, राघबेल, पचोर, नारायण गांव, सिंगार चोरी, बिकलाखेड़ी आदि ग्रामों से करीब 150 नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित हुये। सम्मेलन में ग्राम लाहोरी से महेश मंडलोई, ग्राम साजोद से रमेशचंद्र तथा खोरियानायता से यशवंत ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसपी द्वारा रक्षा समिति के सदस्यों को गश्त के लिए अवश्यक सामाग्री लठियां आदि का वितरण किया गया।
०००००००