शाजापुर

ससुर ने पैसे नहीं दिए तो दामाद ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

परिजन ने छत से अंदर जाकर बचाई युवक की जान..जिला अस्पताल में चल रहा इलाज..

2 min read
ससुर ने पैसे नहीं दिए तो दामाद ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

शाजापुर. शाजापुर के सतगांव में रविवार दोपहर एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि गनीमत रही कि वक्त पर परिजन ने आग बुझाकर युवक की जान बचा ली। खुद को आग लगाने के कारण मामूली रूप से झुलस गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का खुद को आग लगाते हुए वीडियो भी सामने आया है जो दिलदहला देने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुर से पैसे व जमीन की मांग करते हुए खुद को आग लगाने की धमकी दे रहा था और जब ससुर ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने खुद को घर में बंद कर आग लगा ली।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार खुद को आग लगाने वाले युव का नाम योगेंद्र सिंह है जो कि मूल रूप से बोरखेड़ा जिला सिहोर का रहने वाला है और जो वर्तमान में सतगांव में अपने ससुर द्वारा दिए गए घर में रहता है। योगेंद्र की शादी सतगांव के रहने वाले बालूसिंह की बेटी के साथ हुई थी और उसने उसे रहने के लिए घर तक दिया है। बताया गया है कि दामाद योगेंद्र सिंह अपने ससुर से चार बीघा जमीन और पैसे की मांग कर रहा था। नहीं देने पर वो बार-बार खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था। रविवार सुबह से उसकी मांग चल रही थी। इस दौरान उसने घर का दरवाजा बंद करके अंदर से ताला लगा लिया और खुद को आग लगाने की बात कहने लगा। लगातार आत्मदाह की दी जा रही धमकी को देखकर इसकी सूचना डायल-100 को भी कर दी। इधर योगेंद्रसिंह ने अपने कपड़ो में आग लगा ली। आग लगाने के बाद वो घर के जाली वाले दरवाजे के अंदर यहां-वहां भागने लगा।

देखें वीडियो-

छत से अंदर पहुंचे परिजन, बचाई जान
योगेंद्र सिंह ने जब कपड़ों में आग लगा ली तो जाली वाले दरवाजे के बाहर खड़े परिजन और ग्रामीण उसे लगातार आग बुझाने की समझाइश देते रहे। इसके बाद भी उसने किसी की नहीं सुनी और वो यहां-वहां भागने लगा। इसी समय परिजनों में से कुछ लोग घर की छत पर चढ़े और सीढ़ी से अंदर उतरकर योगेंद्र के कपड़े फाड़कर आग बुझाई। कपड़ों में आग लगाने से योगेंद्र मामूली रूप से झुलस गया है जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी जिसने मामले की जांच शुरु कर दी है।

देखें वीडियो-

Published on:
13 Nov 2022 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर