28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैवाहिक रस्मों के बाद राष्ट्रहित में ली ये शपथ

गुजराती सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 34 नव दंपतियों सहित हजारों समाजजनों को जिला आइकॉन ने मतदान की शपथ दिलाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 1 May 2019, 8:52 PM IST

patrika

वैवाहिक रस्मों के बाद राष्ट्रहित में ली ये शपथ

शाजापुर.

गुजराती सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का बुधवार को हाइवे पर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर मेला प्रांगण में आयोजन किया गया। यहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव के चलते इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 34 नव विवाहित जोड़ो सहित समाज के करीब 8 हजार लोगों को लोकसभा निर्वाचन-2019 के जिला आइकॉन दिव्यांग सिद्धनाथ वर्मा ने मतदान करने तथा अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। वर्मा ने शपथ दिलाते हुए सभी उपस्थितजनों से कहा कि मैं दिव्यांग होकर मतदान कर सकता हूं, तो आप अच्छे भले होकर मतदान क्यों नहीं कर सकते। सभी मतदाता निर्वाचन के दौरान मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाए। वर्मा के लोकसभा निर्वाचन में जिला आइकॉन बनाए जाने पर उपस्थित सभी जनों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत बनोठ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सहायक नोडल अधिकारी पीडब्लूडी वोटर्स नरेंद्र तिवारी, जिला निर्वाचन स्वीप मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, बीएलओ नरेंद्र वर्मा, अध्यापक एवं समाज के अध्यक्ष बद्रीलाल वर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल देवड़ा व सचिव राधेश्याम अध्यापक तथा महिला मंडल की अध्यक्ष गीतादेवी वर्मा व बबीता बोस सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

अनियंत्रित होकर पोल से टकराया ट्रक
दुपाड़ा रोड़ तिराहा पर बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार दोपहर को एक ट्रक (आरजे 11 जीए 9014) माल लेकर मक्सी की ओर से आ रहा था। जब ये ट्रक दुपाड़ा रोड तिराहे के समीप पहुंचा तभी यहां लगे स्टॉपर से से बचने के चक्कर में ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सडक़ के साइड में लगे बिजली के पोल से टकरा गया। उल्लेखनीय है कि दुपाड़ा रोड के तिराहे पर आए दिन हादसे हो रहे है। गत दिनों यहां पर हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।