3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर

वीडियो न्यूज : पानी की बौछारों के बीच पुलिस व कांग्रेसियों में हुई छीनाझपटी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने क्षेत्र में प्रदर्शन किया। रविवार शाम युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंतसिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस चौकी चौराहे पर केंद्र सरकार के निर्णय को आलोकतांत्रिक बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Google source verification

शुजालपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने क्षेत्र में प्रदर्शन किया। रविवार शाम युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंतसिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस चौकी चौराहे पर केंद्र सरकार के निर्णय को आलोकतांत्रिक बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का विरोध करने के इरादे से नेशनल हाईवे 752 सी को जाम पहुंचे थे। इसकी जानकारी पूर्व से ही होने पर पुलिस ने दमकल से पानी की बौछार प्रदर्शनकारियों पर उन्हें तितर-बितर कर दिया। साथ ही हाईवे को जाम भी नहीं होने दिया। हालांकि कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बैठकर प्रधानमंत्री व भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने और मुर्दाबाद के नारे लगाए।


कांग्र्रेस के नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रमानुसार रविवार शाम 5.30 बजे पुलिस चौकी चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी करने के बाद एक कार्यकर्ता चौराहे पर पुतला लेकर पहुंचा तो पहले से ही मौजूद पुलिस बल सक्रिय हो गया और पुतला छीनने के लिए कुछ समय पुलिस व कार्यकर्ता के बीच खींचतान हुई। इसी दरमियान चौराहे पर पहले से ही मौजूद दमकल से प्रदर्शनकारियों पर पानी की तेज बौछार की तो कांग्रेसजनों की भीड़ इधर-उधर हो गई। इसके बाद चौराहे पर बैठ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सिकरवार ने कहा लोकतंत्र में गलत निर्णयों का विरोध करना अधिकार है। सरकार देशवासियों से संवैधानिक अधिकार भी छीन रही है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। कांग्रेस नेता महेंद्र नाहर, अशोक अग्रवाल, रामसिंह मालवीय, रईस पठान, बल्ला सोनी, सर्वजीत रजपाल, गौरव परमार, रजत सोनानिया, बसंत अग्रवाल, हेमराज यादव, मनोहर जाटव, पीयूष शर्मा आदि मौजूद थे। पुलिस चौकी चौराहे पर जाम व प्रदर्शन की पूर्व सूचना के चलते एसडीएम सत्येंद्रसिंह, एसडीओपी डीआर माले, टीआइ सिटी व मंडी सहित आसपास के थानों का बल भी तैनात रहा।